चमोली: नीती घाटी के मेहरगांव में मकानों में भड़की आग, चार मकान हुई स्वाह–

by | Dec 18, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

बुधवार रात को लगी आग, आग लगने के कारणों का नहीं चला पता, गांव में भालू की है दहशत, इसी को देखने कुछ लोग पहुंचे थे गांव–

जोशीमठ, 18 दिसंबर 2025: नीती घाटी के मेहरगांव में बुधवार रात को मकानों में आग भड़क गई, देखते ही देखते आग बेकाबू हो गई। इसकी लपटें इतनी ज्यादा थी कि कोई भी इसके नजदीक नहीं जा पाया। सूचना मिलने पर मलारी से आईटीबीपी की टीम भी मौके पर पहुंची। लेकिन आग को काबू नहीं किया जा सका। मकानों में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

जोशीमठ के एसडीएम चंद्र शेखर वशिष्ठ ने बताया कि मकानों में आग लगने की सूचना मिलने पर जोशीमठ से दमकल का वाहन भी मौके पर भेजा गया। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में इन दिनों भालू की दहशत बनीं है। भालू दरवाजों को तोड़ रहा है। हो सकता है कुछ लोगों ने भालू को भगाने के लिए गांव में आग जलाई हो और वह विकराल हो गई।

एसडीएम ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी। कहा कि यहां आजकल लोगों ने अपनी मकानों छोड़ी हुई हैं। लोग अपने शीतकालीन प्रवास पर निचले क्षेत्रों में रह रहे हैं। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Latest News

चमोली: 14 से 20 नवंबर तक आयोजित होगा 74वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला–

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने गौचर मेले की तैयारियों को लेकर दिए दिशा-निर्देश-- गोपेश्वर। जनपद चमोली का...

जोशीमठ में सुधरेगी सीवरेज और पेयजल की व्यवस्था, डीएम ने की समीक्षा–

जिला​धिकारी ने जोशीमठ सीवरेज व पेयजल योजना की समीक्षा, 115 करोड़ की लागत से होंगे परियोजना कार्य...

चमोली: दुर्गम रास्ते में बिगड़ी विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो के अधिकारी की तबीयत–

पुलिस-एसडीआरएफ ने कंधों पर उठाकर पहुंचाया सुरक्षित-- गोपेश्वर। हेलीकॉप्टर दुर्घटनास्थल का निरीक्षण...

चमोली: डीएम ने गौचर भूमि में अवैध निर्माण किया सील–

अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश-- पीपलकोटी, 03 अक्टूबर 2026: बिरही...

दुखद: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह की मौत–

हाथी पहाड़ के ऊपर चांई गांव और लामबगड़ के बीच जंगल में हुआ हादसा, सेना, आईटीबीपी और एसडीआरएफ ने...

चमोली: बदरीनाथ से सहस्त्रधारा जा रहे हेलीकॉप्टर का संपर्क टूटा–

जोशीमठ घाटी के आसपास से लोकेशन ट्रेस नहीं, हेलीकॉप्टर में पायलेट सहित छह लोग थे सवार-- गोपेश्वर, 30...

जय बदरीनाथ: शरद पूर्णिमा पर फूलों से सजा बदरीनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं की संख्या 21 लाख पार–

कपाट बंद होने में चंद दिन शेष, यात्रियों की संख्या 22 लाख के पार पहुंचने की उम्मीद-- बदरीनाथ। शरद...

चमोली: इंटर स्कूल प्रतियोगिता में ज्योति विद्यालय विजेता–

पांच विद्यालयों के 60 छात्र-छात्राओं ने निबंध, भाषण, अंग्रेजी कविता और कला प्रतियोगिता में किया...

चमोली: सामूहिक विकास व आत्मनिर्भता का माध्यम है सहकारिता–

जिला सहकारी बैंक की बैठक में अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने सहकारिता को बढ़ावा देने पर दिया जोर...
error: Content is protected !!