चमोली: सांसद अनिल बलूनी ने कहा, गढ़वाल के ​खिलाड़ियों को कॉमनवेल्थ खेलों के लिए करेंगे तैयार–

by | Dec 24, 2025 | खेल, चमोली | 0 comments

​खिलाड़ी देश, दुनिया में जहां प्र​शिक्षण के लिए कहें, वहीं करेंगे व्यवस्था, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में खेलों को मिला बढ़ावा, देखें विजेता व उपविजेता की सूची–

गोपेश्वर, सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत राज्य स्तरीय टेबल-टेनिस प्रतियोगिता का समापन समारोह में बुधवार को सांसद गढ़वाल श्री अनिल बलूनी ने प्रतिभाग किया। समापन अवसर पर सांसद महोदय स्वयं टेबल-टेनिस खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया तथा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन पर्वतीय क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच देने के साथ-साथ खेल संस्कृति को मजबूत करते हैं।

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि खेल में बच्चों का सुनहरा भविष्य है और हमारे पहाड़ी परिवेश के बच्चे बहुत प्रतिभावान होते हैं यदि बच्चों को सही समय से उनके रुचि के अनुरूप खेलों में प्रतिभा कराया जाए और बच्चों को खेलने के लिए सभी सुख सुविधा उपलब्ध कराई जाए तो हमारे प्रतिभावान बच्चे राष्ट्रमंडल खेलों एवं ओलंपिक खेलों में अपना बेहतर प्रदर्शन कर भविष्य को सुनहरा बना सकते हैं

उन्होंने कहा अपने संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत साहसिक खेलों के लिए ओली का स्थान बहुत उपयुक्त है इसके सुधार के लिए मैं प्रयासरत हूं उन्होंने यह भी कहा कि गढ़वाल संसदीय क्षेत्र मैं खेलों से संबंधित जो भी समस्याएं होंगी उनका निदान मेरी पहली प्राथमिकता होगी अच्छे खेल के मैदान और अच्छी सामग्री और खिलाड़ियों के लिए अच्छे कोचों का प्रबंध करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अण्डर-16 बालक वर्ग में रूद्राक्ष रावत (पौड़ी), गौरव पुण्डीर (टिहरी) एवं प्रियांशु नेगी (चमोली) ने प्रतिभाग किया, जबकि अण्डर-16 बालिका वर्ग में दिया सैनी (चमोली) एवं नन्दनी (पौड़ी) शामिल रहीं। ओपन बालक वर्ग में आदित्य सिंह (चमोली), संतोष (रुद्रप्रयाग) एवं अन्नत (पौड़ी गढ़वाल) ने भाग लिया तथा ओपन बालिका वर्ग में सानिया (चमोली) एवं काजल (पौड़ी) ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता के परिणामों में ओपन बालक वर्ग में आदित्य सिंह (चमोली) ने प्रथम, अन्नत बिष्ट (पौड़ी) ने द्वितीय तथा संतोष (रुद्रप्रयाग) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ओपन बालिका वर्ग में काजल नेगी (पौड़ी) प्रथम तथा सानिया (चमोली) द्वितीय रहीं।

अण्डर-16 बालक वर्ग में प्रियांशु नेगी (चमोली) प्रथम तथा रूद्राक्ष रावत (पौड़ी) द्वितीय रहे, वहीं अण्डर-16 बालिका वर्ग में दिया सैनी (चमोली) प्रथम एवं नन्दनी (पौड़ी) द्वितीय स्थान पर रहीं।

इससे पूर्व विधानसभा स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में अण्डर-16 एवं ओपन वर्गों में कुल 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। अण्डर-16 बालक वर्ग मे आदित्य सिंह तथा बालिका वर्ग में पारुल प्रथम रहीं, जबकि द्वितीय स्थान पर आदित्य गौड़ एवं अन्तरा रहीं। ओपन वर्ग में द्वितीय स्थान ध्रुव बर्त्वाल एवं सानिया ने प्राप्त किया।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अण्डर-16 बालक वर्ग में प्रियांशु नेगी प्रथम एवं शिवांश द्वितीय रहे। अण्डर-16 बालिका वर्ग में दिया सैनी प्रथम तथा प्रिया कठायत द्वितीय स्थान पर रहीं। ओपन वर्ग बालक में आदित्य सिंह तथा ओपन बालिका वर्ग में सानिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी गजपाल वर्तवाल, जिला सह प्रभारी महावीर सिंह पंवार, प्रदेश मंत्री सतीश लखेडा,संयोजक सांसद खेल महोत्सव मुकेश कोली,पूर्व विधायक बद्रीनाथ राजेंद्र भंडारी, सहसंयोजक रघुवीर सिंह बिष्ट, जिला प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी रश्मि बिष्ट महामंत्री विनोद,बद्रीनाथ विधानसभा संयोजक महेंद्र राणा,सतेन्द्र असवाल, बीरेंद्र सिंह रावत,अमर सिंह रावत विनय पुरोहित,नंदी राणा दीप्ति कोठियाल,कला पाठक, त्रिलोक सिंह राणा,दीपक भट्ट, दीपक बिष्ट, संजय कुमार,डी पी पुरोहित,टीका प्रसाद मैखुरी आदि उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!