चमाेली: देहरादून बना राज्य आमंत्रण वॉलीबाल का विजेता, जिला​धिकारी ने दी ट्रॉफी–

by | Dec 25, 2025 | खेल, चमोली | 0 comments

बंड मेले में आयोजित की गई प्रतियोगिता, खेल विभाग ने भी किया विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत-5

पीपलकोटी, 25 दिसंबर 2025: पीपलकोटी के सेमलडाला मैदान में आयोजित राज्य आमंत्रण वॉलीबाल ओपन बालक वर्ग की प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। प्रतियोगिता के फाइनल में देहरादून की टीम विजेता बनी। देहरादून ने हरिद्वार को सीधे सेटों में हराकर खिताब अपने नाम किया।

बंड मेले के तहत सेमलडाला मैदान में राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। खेल विभाग के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को फाइनल मुकाबला देहरादून व हरिद्वार के बीच हुआ। देहरादून ने हरिद्वार को 25-23, 25-21 और 25-20 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इससे पहले हुए सेमीफाइनल में हरिद्वार ने बागेश्वर और देहरादून ने पिथौरागढ़ को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। विजेताओं को जिलाधिकारी गौरव कुमार ने पुरस्कृत किया।

विजेता टीम को 31 हजार और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये का नगद पुरस्कार बंड विकास संगठन की ओर से दिया गया। वहीं खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रभारी जिला खेल अधिकारी मोहित सिंह, जिला खेल समन्वयक केसी पंत, एनएस नेगी, प्रेम सिंह रावत, उत्तम सिंह, ताजवर सिंह, संतोष कुमार, अतुल कुमार, बबीता बिष्ट, शैलेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे। निर्णायक में सुरेश बिष्ट, कमल किशोर, गोपाल सिंह, दीपक तिवारी, रमेश पंखोली, नवीन कुंवर शामिल रहे।

Latest News

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...

अदालत से: डाकघर में जमा 28 लाख रुपये के लिए विपिन चंद्र को मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र–

जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...

चमोली: महिला की संदिग्ध मौत में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा–

पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...
error: Content is protected !!