टूर्नामेंट शुरू: सुनाली खेल मैदान में शहीद सुरेंद्र सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ शुरू–

by | Jan 5, 2026 | खेल, चमोली | 0 comments

प्रसिद्ध उद्योगपति सुधीर रावत ने किया टूर्नामेंट का शुभारंभ, क्रिकेट किट किया भेंट, जेटी और कोठली के बीच शुरू हुआ उद्घाटन मैच–

नंदप्रयाग, 05 जनवरी 2026: कर्णप्रयाग विकास खंड के सुनाली खेल मैदान में बलिदानी सुरेंद्र सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया है। सोमवार को प्रसिद्ध उद्योगपति सुधीर रावत ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उन्होंने ​​खिलाड़ियों का परिचय लेते हुए आयोजन समिति को क्रिकेट किट भी भेंट किया।

​खिलाड़ियों का परिचय लेते उद्योगपति सुधीर रावत-

उद्योगपति सुधीर रावत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर ऐसे खेल आयोजन आयोजित होने चाहिए, इससे ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को अपने खेल का प्रदर्शन करने का मौका मिलता है।

क्षेत्रीय जनप्रतिनि​धि तेजवीर कंडेरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है। गांवों के ​खिलाड़ी छोटे से मैदान में भी बेहतर खेलों का प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने ग्रामीण खेलों को प्रोत्साहन देने की बात कही। इधर, टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच क्रिकेट क्लब जेटी इलेवन और कोठली इलेवन के बीच खेला जा रहा है।

इस मौके पर सतेंद्र बिष्ट, रोशन बिष्ट, पुष्कर नेगी, मुकेश आदि मौजूद रहे।

Latest News

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...

“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ चमोली में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वांअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–

गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, 83 वर्षीय पूर्व सैनिक को किया...

चमोली: चारधाम यात्रा में दवा आपूर्ति रहेगी सुचारु, औष​धि निरीक्षण हार्दिक भट्ट ने दिए मेडिकल स्टोरों को सख्त निर्देश–

यात्रियों के लिए 24 घंटे जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रखने, नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री पर निगरानी बढ़ाने...

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...
error: Content is protected !!