स्वागत: अपने गृहक्षेत्र में पहुंचने पर भाजपा महिला मोर्चे की प्रदेश महामंत्री डॉ. हिमानी वैष्णव का हुआ फूल मालाओं से स्वागत–

by | Jan 11, 2026 | चमोली, राजनीति | 0 comments

रुद्रप्रयाग से लेकर चमोली जनपद में जगह-जगह हुआ प्रदेशा महामंत्री का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने हुई भेंट–

चमोली, 11 जनवरी 2026: भाजपा महिला मोर्चे की प्रदेश महमंत्री डॉ. हिमानी वैष्णव रविवार को अपने गृहक्षेत्र में पहुंची। उनका जगह-जगह पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत हुआ। रुद्रप्रयाग, गौचर, कर्णप्रयाग, लंगासू और नंदप्रयाग में भाजपा महिला मोर्चे की प्रदेश महामंत्री का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

हाल ही में भाजपा महिला मोर्चे का विस्तार कर प्रदेश नेतृत्व ने डॉ. हिमानी वैष्णव को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। वे पद ग्रहण करने के बाद पहली बार अपने गृहक्षेत्र में पहुंची। रुद्रप्रयाग में पार्टी कार्यालय में महिला मोर्चे की महिलाओं और जिला संगठन के पदा​धिकारियों ने उनका स्मृति चिन्ह व फूलों का गुलदस्त देकर सम्मानित किया। नंदप्रयाग में कार्यकर्ताओं ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ भेंट कर मोर्चे को मजबूती देने का आह्वान किया। डॉ. हिमानी वैष्णव ने कहा कि अधिक से अधिक मातृशक्ति को मोर्चे से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कहा।

error: Content is protected !!