गुप्तकाशी में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत लगा बहुउद्देशीय शिविर–

by | Jan 16, 2026 | जागरुकता, रूद्रप्रयाग | 0 comments

प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम में मौके पर ही निस्तारित हुईं ग्रामीणों की अधिकांश जनसमस्याएं–

गुप्तकाशी, 16 जनवरी 2026: मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी प्रतीक जैन के मार्गदर्शन में जनपद रुद्रप्रयाग की सभी 27 न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज आज शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज गुप्तकाशी में बहुउद्देशीय शिविर/“प्रशासन गांव की ओर” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

गुप्तकाशी में आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी अनिता पंवार द्वारा की गई। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक सीधे पहुँचाना रहा।

विभिन्न विभागों की सक्रिय सहभागिता

बहुउद्देशीय शिविर में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, कृषि, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, उद्योग, समाज कल्याण, पंचायती राज/ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य विभाग (आयुष्मान आरोग्य शिविर), राजस्व विभाग, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग सहित अनेक विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। इसके अतिरिक्त समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पंजीकरण, राशन कार्ड केवाईसी, एलपीजी केवाईसी जैसी सेवाएं भी मौके पर ही उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से तत्काल लाभान्वित किया गया। कई मामलों में आवेदन प्राप्त कर उनका मौके पर ही निस्तारण किया गया।

जनसुनवाई में सामने आईं स्थानीय समस्याएं

शिविर के दौरान आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीणों द्वारा कुल 49 समस्याएं अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत की गईं। इनमें से 20 से अधिक समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

ग्रामीणों द्वारा मानव-वन्यजीव संघर्ष, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क, आवास, गौशालाओं, मुआवजा, सौर ऊर्जा सहित अन्य जनसमस्याएं प्रमुख रूप से उठाई गईं, जिन पर अधिकारियों द्वारा गंभीरता से संज्ञान लेते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

जिला प्रशासन द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि जनपद के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुँचे तथा जनसमस्याओं का समाधान गांव स्तर पर ही सुनिश्चित किया जा सके।

Latest News

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
error: Content is protected !!