चमोली: बर्फ से ढके गांव धूप ​खिलने पर बर्फ ओढ़े चांदी जैसे चमके–

by | Jan 24, 2026 | चमोली, मौसम | 0 comments

डुमक, ईराणी और रामणी गांव में गुनगुनी धूप में लोग ले रहे बर्फ का मजा, कई गांव बर्फ से ढके, कड़ाके की ठंड पड़ने से हाल बेहाल, धूप ​खिलने पर मिली राहत–

गोपेश्वर, 24 जनवरी 2026: चमोली जनपद के 20 से अ​धिक गांव अभी भी बर्फ से ढके हुए हैं। शनिवार को धूप ​खिलने पर बर्फ ओढ़े गांव चांदी जैसे चमक उठे। दिनभर चटख धूप ​खिलने से लोगों ने कड़ाके की ठंड से राहत महसूस की। शुक्रवार को बारिश और बर्फबारी होने के बाद रात को पाला जम गया। जिससे चुभने वाली ठंड होने लगी। शनिवार को धूप ​खिलने के बाद भी कड़ाके की ठंड का कहर रहा।

चमोली जनपद का खूबसूरत ईराणी गांव-

बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई। पर्यटन स्थली औली में भी जमकर बर्फबारी हुई। औली पहुंचे पर्यटकों के वाहन वहीं फंस गए। जिससे उन्हें पैदल ही आना पड़ा। बदरीनाथ हाईवे के साथ ही मलारी हाईवे और औलीसड़क अभी भी बर्फ से अवरुद्ध है। हाईवे पर जेसीबी मशीन से बर्फ हटाने का काम चल रहा है।

चमोली जनपद का खूबसूरत रामणी गांव-

निजमुला घाटी के अंतिम गांव ईराणी, पाणा और झींझी की फोटो मिली हैं। यहां पूरा गांव बर्फ के आगोश में है। यही ​स्थिति जोशीमठ विकास खंड और चमोली जनपद के सबसे दूरस्थ डुमक गांव का भी है। यहां पूरा गांव बर्फ से ढका है। लोग दिनभर गुनगुनी धूप के साथ बर्फ का मजा लेते रहे। नंदानगर का दूरस्थ पर्यटन गांव रामणी भी पूरी तरह से बर्फ से ढका हुआ है।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!