जय साणेश्वर महाराज: सिल्लासाणेश्वर महाराज मंदिर में नौ दिवसीय यज्ञ शुरू–

by | Jan 27, 2026 | रूद्रप्रयाग, संस्कृति | 0 comments

साणेश्वर महाराज की डाेली नृत्य देखने पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु, नौ दिनों तक आयोजित होगी भागवत कथा–

अगस्त्यमुनि, 26 जनवरी 2026: ग्राम पंचायत सिल्लाब्राह्मणगांव में ​स्थित प्राचीन साणेश्वर महाराज मंदिर में सोमवार से नौ दिवसीय यज्ञ और भागवत कथा का वि​धि-विधान से शुभारंभ हो गया है। वैदिक मंत्रोच्चारण और श​क्ति पूजा संपन्न होने के बाद साणेश्वर महाराज की डोली भक्तों के बीच पहुंची। करीब एक घंटे तक डोली नृत्य का आयोजन हुआ। इस धार्मिक आयोजन के सैकड़ाें श्रद्धालु साक्षी बनें।

पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत सोमवार को ब्रह्ममुहुर्त से साणेश्वर महाराज और ​​शिवालय में पूजाएं शुरु हो गई थी। मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पुरोहित के दिशा निर्देशन में यज्ञाचार्य व अन्य ब्राह्मणों को ढोल दमाऊं के साथ बुलावा दिया गया। इसके साथ ​शिव महापुराण के कथावाचक आचार्य अनसूया प्रसाद नौटियाल और देवी भागवत कथावाचक व्यास सुखदेव प्रसाद नौटियाल को वि​​धिवत पूजा अर्चना के बाद गद्दी पर आसीन किया गया। इसके साथ यज्ञ स्थल के चारों ओर ब्राह्मणों को भी बरणी बांधकर यज्ञ का शुभारंभ किया गया।

इससे पूर्व मंदिर में वि​​भिन्नपूजाएं संपन्न हुई। श​क्ति पूजा के बाद आरती हुई और महाराज की डोली को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ लाया गया। सबसे पहले साणेश्वर महाराज की डोली ने मंदिर परिसर की परिक्रमा की और भोलेनाथ से आयोजन शुभारंभ की आज्ञा मांगी। ढोल दमाऊं की थाप पर साणेश्वर महाराज की डोली ने अद्भुत नृत्य किया। महाराज में अगाध श्रद्धा रखने वाले श्रद्धालुओं ने डोली से प्रश्न भी किए, जिनका उन्हें मार्गदर्शन भी मिला। डोली नृत्य के बाद कथास्थल पर महाराज की डोली को स्थापित कर दिया गया है।

यज्ञ शुभारंभ पर ब्रह्मचारी केशव स्वरुप महंत शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम समा​धि संस्थान ऋ​षिकेश भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भक्तों को को प्रवचन दिया। इस दौरान कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। नौ दिवसीय यज्ञ के सभी कार्यक्रम अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पुरोहित के सानिध्य में संपन्न हो रहे हैं। प्रथम दिवस का संचालन अंकित पुरोहित ने किया।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...
error: Content is protected !!