गोपेश्वर। उर्गम घाटी कल्पक्षेत्र की जन समस्याओं के निराकरण के लिए घाटी के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी हिमांशु खुराना से भेंट कर उन्हें घाटी की समस्याओं से अवगत कराया। ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष व ल्यारी थेंणा के प्रधान अनूप सिंह नेगी, देवग्राम के ग्राम प्रधान देवेंद्र रावत, उप प्रधान चंद्र प्रकाश नेगी, उर्गम के प्रधान मिंकल देवी, भर्की प्रधान मंजू देवी और पूर्व प्रधान व सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह नेगी ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग वर्ष 2021 के अतिवृष्टि के कारण 16 किलोमीटर मार्ग एक दर्जन से अधिक जगह क्षतिग्रस्त है। इसके सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए देवी आपदा मद या राज्य सेक्टर के अंतर्गत धनराशि स्वीकृत की जाए। भेंटा-भर्की-गीरा बांसा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का निर्माण पर हिल कटिंग कार्य भारत सरकार पर्यावरण मंत्रालय के स्तर पर रुका हुआ है, शीघ्र इस रोक को हटाया जाए और कार्य तेजी से किया जाए, जबकि सड़क की सैद्घांतिक स्वीकृति मिली है। ल्यारी से कल्पेश्वर प्रधानमंत्री सड़क योजना का कार्य पूर्ण हो चुका है, लेकिन अभी तक भूमि धरों का भूमि का मुआवजा नहीं दिया गया है। शीघ्र मुआवजे का भुगतान किया जाए, हेलंग-उर्गम प्रधानमंत्री सड़क ग्राम सड़क योजना 12 किलोमीटर की स्थिति बहुत खराब है। यह पंच बद्री केदार की सड़क है, इस सड़क को शीघ्र प्रधानमंत्री ग्राम सड़क की फेस 3 में स्वीकृत दिया जाए, देवी आपदा के अंतर्गत ग्राम पंचायत उर्गम भर्की भेंटा ल्यारी थैणा के ग्रामों के पैदल रास्तों और पेयजल लाइनों की मरम्मत की जाए। कल्पेश्वर धाम में सुरक्षा दीवाल पुजारी आवास क्षतिग्रस्त हुई है, इनके शीघ्र आंगणन गठित कर धनराशि दिया जाए, जिससे परिसंपत्तियों का मरम्मत किया जाए। ल्यारी से कल्पेश्वर मोटर मार्ग के देवग्राम में राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवग्राम के नीचे मोटर रोड की सुरक्षा दिवाल टूटने से विद्यालय भवन व आंगनबाड़ी भवन को धंसने का खतरा बना हुआ है। विद्यालय का मैदान धंस चुका है, साथ ही यह विद्यालय ग्राम पंचायत देवग्राम का मतदान केंद्र भी है, इस सुरक्षा दिवाल की मरम्मत अतिशीघ्र किया जाए। उर्गम घाटी के तल्ला बड़गिंडा उर्गम के 44 परिवारों का शीघ्र पुनर्वास किया जाए।
डीएम ने सुनीं उर्गम घाटी कल्पक्षेत्र की जन समस्याएं, शीघ्र समस्याओं को निपटाने का दिया आश्वासन–
by laxmi Purohit | Oct 13, 2021 | चमोली, समस्या | 0 comments

Latest News
गोपेश्वर खेल मैदान में आयोजित हो रही परीक्षा, खूब दमखम दिखा रहे बच्चे-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026:...
जिलाधिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...
गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...
डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...
लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...
चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...
गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...
भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
