चमोली: श्रीनंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक–

by | Feb 5, 2026 | चमोली, बैठक | 0 comments

जिलाधिकारी ने स्वीकृत कार्यों का निर्माण कार्य शुरू करने के अधिकारियों को दिए निर्देश–

गोपेश्वर, 05 फरवरी 2026: बृहस्पतिवार को देर शाम जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला​धिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में श्रीनंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को स्वीकृत कार्यों का निर्माण शुरू करने और प्रस्तावित कार्यों के प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बैठक में लोनिवि कि अधिकारियों को नंदप्रयाग-नंदानगर, नंदानगर-सुतोल, देवाल-वांण और ग्वालदम-नंदकेसरी सड़क के निर्माण कार्य में तेजी लाने के और नंदानगर में टाइलस लगाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने लोनिवि थराली को वांण में हैलीपेड के विस्तारीकरण को लेकर कार्रवाई तेजी से करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण निर्माण विभाग को सुतोल में हेलीपेड और पार्किंग निर्माण के लिए कार्य योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए। उन्होेंने जल संस्थान और पेयजल निगम के अधिकारियों को स्वीकृत कार्यों का निर्माण शुरु करने के आदेश दिए।

अ​धिकारियाें की बैठक लेते डीएम गौरव कुमार-

वहीं यात्रा मार्ग के निर्जन पड़ावों में पेयजल की व्यवस्था के लिए वन विभाग के अधिकारियों को शीघ्र प्रस्ताव उपलब्ध कराने और वेदनी तक के प्रस्तावित कार्यों का निर्माण शुरु कराने की बात कही। जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग पर विभागीय परिसम्पतियों की स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक सुधारीकरण की कार्य योजना बनाने के भी निर्देश दिए। यात्रा के निर्जन पड़ावों पर विद्युत व्यवस्था के लिए उरेडा के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, सीएमओ डा. अभिषेक गुप्ता, पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़, आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी, पशु चिकित्साधिकारी डा. अशीम देव सहित अन्य विभागीय अधिकारी के साथ ही कई अ​धिकारीगण मौजूद रहे।

Latest News

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...
error: Content is protected !!