चमोली: गोपेश्वर स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य आमंत्रण फुटवॉल प्रतियोगिता हुई शुरु–

by | Feb 8, 2026 | खेल, चमोली | 0 comments

पहले दिन कोटद्वार, पिथौरागढ़ और टिहरी की टीमों ने जीते अपने-अपने मैच, एडीएम ने किया शुभारंभ–

गोपेश्वर, 08 फरवरी 2026: गोपेश्वर स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार से तीन दिवसीय राज्य आमंत्रण फुटवॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। एडीएम विवेक प्रकाश, उत्तराखंड वालीबॉल संघ के महामंत्री हेम पुजारी व पूर्व फुटवॉलखिलाड़ी चंद्र प्रकाश भट्ट ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के पहले दिन कोटद्वार, पिथौरागढ़ व टिहरी की टीमों ने अपने-अपने मैच जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में राज्य की 12 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच कोटद्वार और हरिद्वार के बीच खेला गया। जिसमें कोटद्वार ने 3-01 से मैच जीत लिया। विजेता टीम के खिलाड़ी अभिज्ञान भट्ट ने मैच के 22वें, 27वें व 33वें मिनट में तीन गोल दागे, जबकि हरिद्वार के खिलाड़ी अर्पित रावत ने मैच के 67वें मिनट में एक गोल दागा।

दूसरा मैच पिथौरागढ़ और पौड़ी के बीच खेला गया। इस संघर्षपूर्ण मुकाबले में पिथौरागढ़ ने 3-2 अंकों से पौड़ी को हरा दिया। पिथौरागढ़ के खिलाड़ी लवराज ने 11वें मिनट में एक गोल, अंकुल ने 19 वें व 34वें मिनट में दो गोल मारे। पौड़ी की टीम से खिलाड़ी मानव ने 17वें मिनट और अर्जुन ने 35वें मिनट में एक-एक गोल मारे।

प्रतियोगिता का तीसरा मैच टिहरी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें टिहरी ने 5-0 से मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। टिहरी की ओर से सुजल ने मैच शुरू होते ही दूसरे मिनट में एक गोल दागा। उन्होंने 32वें मिनट में भी गोल मारा। टिहरी के ही धनंजय ने 9वें व 18वें मिनट में दो गोल किए। विजेता टीम के खिलाड़ी अंशुल ने 25वें व 48वें मिनट में दो गोल मारे।

उत्तराखंड फुटवॉल एसोसिएशन की ओर से निर्णायक तनवीर अहमद, विरेंद्र सिंह बिष्ट, रवि सकलानी, दीपक, सुमित सिंह, अनस अहमद, दीपक सिंह रावत और शिवानी रावत रहे।

प्रतियोगिता में गोपीनाथ वॉलीबॉल संघ के जिलाध्यक्ष अशोक रावत, बैडमिंटन संघ के जिलाध्यक्ष हेम दरमोड़ा, प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी मोहित सिंह, खेल विभाग की र​श्मि बिष्ट, सुरेश बिष्ट, एनएस नेगी, राजपाल सिंह, रमेश पंखोली, संगीता नेगी, दिव्या सती कैलखुरा, संतोष नेगी, दिनेश बिष्ट, उत्तम सिंह, देवेंद्र सिंह कठैत, ताजवर सिंह, प्रदीप कुमार, संतोष लाल, कीर्ति लाल, अनूप सिंह, नि​​खिलफरस्वाण के अलावा वि​भिन्न जनपदों से आए टीम प्रभारी व खेल प्रेमी मौजूद रहे। संचालन खेल समन्वयक केसी पंत ने किया।

Latest News

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...

“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ चमोली में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वांअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–

गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, 83 वर्षीय पूर्व सैनिक को किया...

चमोली: चारधाम यात्रा में दवा आपूर्ति रहेगी सुचारु, औष​धि निरीक्षण हार्दिक भट्ट ने दिए मेडिकल स्टोरों को सख्त निर्देश–

यात्रियों के लिए 24 घंटे जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रखने, नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री पर निगरानी बढ़ाने...

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...
error: Content is protected !!