चमाेली: सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में कर रहे थे बवाल, पुलिस ने दिखाई सख्ती–

by | Feb 13, 2026 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

रात के अंधेरे में जब ज्यादातर लोग सो रहे होते हैं, तब चमोली पुलिस जाग रही होती है…–

पोखरी (चमोली), 13 फरवरी 2026: रात के अंधेरे में जब ज्यादातर लोग सो रहे होते हैं, तब चमाेली पुलिस जाग रही होती है। जनता की सुरक्षा, कानून का पालन और शांति बनाए रखने के फर्ज को चमोली पुलिस बखूबी निभा रही है। बता दें कि बृहस्पतिवार की रात को थाना पोखरी पुलिस द्वारा रात्रि चेकिंग और गश्त के दौरान एक मामला सामने आया।

दो व्यक्ति पंकज असवाल पुत्र दिग्विजय सिंह, निवासी पाव, थाना पोखरी, जनपद चमोली, उम्र 29 वर्ष व मोहन कुमार महतो पुत्र कन्हैया महतो, निवासी झमजौरी, जिला दुमका (झारखंड), उम्र 26 वर्ष शराब के गहरे नशे में आपसी लड़ाई-झगड़ा करते हुए पाए गए। ये लोग न सिर्फ खुद को खतरे में डाल रहे थे, बल्कि आसपास के लोगों की सुरक्षा को भी चुनौती दे रहे थे।

पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया। दोनों को मौके पर ही नियंत्रित कर थाने लाया गया। दोनो का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें स्पष्ट रूप से पुष्टि हुई कि दोनों शराब के नशे में थे। नशे की वजह से आपसी विवाद बढ़ गया था, जो कहीं बड़ा हादसा बन सकता था।

दोनों आरोपियों पर धारा 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गयी। चालानी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें चेतावनी दी गई और आगे ऐसी हरकत न करने की हिदायत दी गई।

चमोली पुलिस का स्पष्ट संदेश:

“शराब पीकर सड़क पर झगड़ा, गाली-गलौज या कोई भी गड़बड़ – बिल्कुल बर्दाश्त नहीं!

Latest News

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...
error: Content is protected !!