मनमानी: समग्र शिक्षा के बीआरपी-सीआरपी अभ्यर्थी वेतन भुगतान और स्थान आवंटन को लेकर चिंतित–

by | Feb 18, 2026 | देहरादून, ब्रेकिंग | 0 comments

कहा, हमारे साथ हो रही मनमानी, वेतन भुगतान की प्रक्रिया पर भी उठाए सवाल, कहा जनवरी का वेतन भी का भी नहीं हुआ भुगतान–

देहरादून, 18 फरवरी 2026: प्रदेशभर में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत चयनित बीआरपी और सीआरपी अभ्यर्थियों ने वेतन भुगतान तथा स्थान आवंटन से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिंता जताई है। कहा कि बीते सितंबर माह में स्नातकोत्तर, बीएड एवं टीईटी मेरिट के आधार पर चयन प्रक्रिया पूर्ण हुई थी और प्रदेश के मेधावी अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग दी गई थी।

अभ्यर्थियों के अनुसार, उन्हें आउटसोर्स कंपनी के माध्यम से वेतन प्रदान किया जा रहा है। पूर्व में भी कुछ समय तक वेतन वितरण में विलंब हुआ था और वर्तमान में जनवरी माह का वेतन अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। इस संबंध में जब अधिकारियों से संपर्क किया गया तो बताया गया कि वेतन भुगतान की प्रक्रिया कंपनी के माध्यम से संचालित होती है। अभ्यर्थियों ने निवेदन किया है कि समयबद्ध वेतन सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट समन्वय स्थापित किया जाए।

स्थान आवंटन को लेकर भी अपेक्षा

कुछ अभ्यर्थियों ने यह भी कहा कि उनकी वरीयता के अनुरूप स्थान न मिलने से उन्हें दूरस्थ क्षेत्रों में कार्यभार ग्रहण करना पड़ा। वे मानते हैं कि प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुसार स्थान निर्धारण किया जाता तो कंपनी द्वारा बेरोजगारों को ऐसा लूटा नहीं जाता । फिर भी भविष्य में पारदर्शी और संतुलित प्रक्रिया अपनाई जाए ताकि अभ्यर्थियों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

वेतन संरचना स्पष्ट करने की मांग

नियुक्ति पत्र में 40,000 रुपये वेतन अंकित होने के बावजूद अभ्यर्थियों को 28,800 रुपये प्राप्त हो रहे हैं। शेष राशि के संबंध में स्पष्ट विवरण न मिलने से कुछ भ्रम की स्थिति बनी हुई है। अभ्यर्थियों का कहना है कि यदि वेतन संरचना, कटौतियों और अन्य मदों का स्पष्ट विवरण उपलब्ध करा दिया जाए तो स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकती है।

BRP-CRP अभ्यर्थियों ने राज्य परियोजना कार्यालय से विनम्र निवेदन किया है कि वेतन भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जाए तथा वेतन संरचना और स्थान आवंटन प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता लाई जाए। उनका कहना है कि वे शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य कर रहे हैं और आशा करते हैं कि उनकी समस्याओं का सकारात्मक समाधान शीघ्र निकलेगा।

Latest News

मानवता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान, बदरीनाथ-हेमकुंड यात्रा मार्ग पर शुरू हुआ धर्म-अर्थ आंदोलन–

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल ने किया आह्वान-- गोपेश्वर, 03 जून 2026:...

चमोली: अभिभावक और छात्र नंदानगर से गोपेश्वर तक निकालेंगे पैदल मार्च–

राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में विज्ञान संकाय के संचालन की मांग पर दस दिन से आंदोलन कर रहे अभिभावक...

हादसा: नरकोटा के पास वाहन दुर्घटना, पांंच लोग घायल, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा–

एनएच अधिकारियों को तत्काल मलबा हटाने और सड़कचौड़ीकरण के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 03 जून 2026: जनपद...

चमोली: मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति समीक्षा में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश–

मुख्य विकास अ​धिकारी डॉ. अ​भिषेक त्रिपाठी ने ली अ​धिकारियों की बैठक, पांच साल में सीएम ने की 166...

देश के शीर्ष 50 जिलाधिकारियों में शामिल हुए विशाल मिश्रा–

उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली और जनहित के प्रति समर्पण से राष्ट्रीय फलक पर चमके रुद्रप्रयाग के...

चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया-- गोपेश्वर, 31 मई 2026:...

चमोली: एनटीपीसी तपोवन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफल एवं जनभागीदारीपूर्ण आयोजन–

कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व, मार्गदर्शन में आयोजित हुआ स्वच्छता...

चमोली: एनटीपीसी विष्णुगाड़ परियोजना में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को जांचने के लिए मॉक ड्रिल–

वि​भिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने सक्रिय रुप से लिया भाग, व्यापक मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन-- ज्योतिर्मठ, 30...

पर्यावरण संरक्षण: तुंगनाथ बेस कैंप भुलकण में स्वच्छता की मिसाल, भुलकण से धोतीधार तक चला सफाई अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में साफ-सफाई में जुटे लोग, पर्यावरण संरक्षण का दिया...
error: Content is protected !!