पौणा नृत्य के साथ शुरु हुआ तीन दिवसीय जनजाति समागम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम–

by | Feb 19, 2026 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

जिला पंंचायत अध्यक्ष ने की भोटिया पड़ावबेडूबगड़ में जनजाति के गेस्ट हाउस निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की घोषणा–

गोपेश्वर। पौणा नृत्य के साथ बेडूबगड़ में तीन दिवसीय जनजाति समागम 2026 का रंगारंग आगाज जो गया है। समागम में दिनभर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। अपनी पारंपरिक वेशभूषा में पहुंची भोटिया जनजाति की महिलाओं ने वि​भिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में भोटिया जनजाति के उत्थान, सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने और युवाओं कोे अपनी संस्कृति से रुबरु कराने पर चर्चा हुई।

सुबह 10 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट और श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर यूएस रावत ने दीप प्रज्वलित कर समागम का शुभारंभ किया। नीती-माणा जनजाति कल्याण समिति के अध्यक्ष पूर्व ब्लाॅक प्रमुख हरीश परमार, माणा गांव के पूर्व ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा, लक्ष्मण फरकिया, सुप्या सिंह राणा के साथ ही समिति के पदा​धिकारियों ने वि​शिष्ठअति​थियों का स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।

जिला पंंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने बेडूबगड़ में जनजाति अतिथि गृह के निर्माण के लिए जिला पंचायत से 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। कहा कि इसका निर्माण भी इसी वित्तीय वर्ष में शुरू कर दिया जाएगा। समागम के मुख्य वक्ता प्रो. यूएस रावत ने कहा कि भोटिया जनजाति की संस्कृति और पहनावा देश-दुनिया में वि​शिष्ठ पहचान रखती है। उन्होंने सीमांत क्षेत्र के खनिज संपदा के संरक्षण पर जोर दिया। कहा कि हिमालय क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण पर जोर नहीं दिया गया तो आने वाले समय में पानी की कमी सामने आएगी। उन्होंने नीती घाटी के जुआ ग्वाड़, पेंग, मुरंडा, द्रोणागिरी, सुगीभलागांव और टोलमा को सड़क से जोड़ने की बात कही।

इससे पूर्व ग्राम बिरही, बांपा, फरकिया, सुकीभलागांव के महिला मंगल दलों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।

कार्यक्रम में माणा गांव के पूर्व ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा, खेल समिति के अध्यक्ष यशवंत बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज रावत, हरेंद्र सिंह रावत, गुलाब सिंह बिष्ट, नरेंद्र सिंह रावत, रणजीत सिंह, लक्ष्मण सिंह फरकिया, ज्येष्ठ प्रमुख गुड्डी गरोड़िया, पूर्व सदस्य धीरेंद्र गरोड़िया, सुप्या सिंह राणा, नंदी राणा, जीडी हिंदवाल, धीरेंद्र गरोड़िया, रघुवीर कुंवर, पेड़ वाले गुरुजी धन सिंह घरिया, भगत सिंह खाती, पुष्कर सिंह राणा आदि मौजूद रहे। संचालन सुरेंद्र सिंह राणा ने किया।

शुक्रवार को जनजाति समाज के भविष्य की रणनीति पर प्रस्तुतिकरण के साथ ही महिला मंगल दल कोषा, लाता, मेरग, परसारी, ओथ हनुमान चट्टी, रैणी, सुभाई, जेलम और जुम्मा के महिला मंगल दलों की सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित। लोक गायक किशन महिपाल की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

Latest News

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
error: Content is protected !!