चमोली: मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी ने ली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक–

by | Feb 19, 2026 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

संबंधित अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के दिए कड़े निर्देश, ओवर लोडिंग और तेज रफ्तार पर विशेष निगरानी के दिए निर्देश–

गोपेश्वर, 19 फरवरी 2026: जनपद में सड़कदर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को एनआईसी कक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में आम जनमानस को जागरूक करें ताकि कोई भी सड़क दुर्घटना ना हो। उन्होंने सहायक परिवहन अधिकारी एवं पुलिस विभाग को सख्त हिदायत दी है कि ओवर लोडिंग एवं तेज रफ्तार के कारण कोई दुर्घटना न हो इस पर कड़ी निगरानी रखे तथा वाहनों के फिटनेस का भी नियमित रूप से परीक्षण किया जाए ।

उन्होंने कहा की तेज रफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट समेत अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर आपसी समन्वय के साथ नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। मुख्य विकास अधिकारी ने सड़क से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके अधीन जो भी सड़कें हैं एवं उन सड़कों में अभी तक मलबा पड़ा है उसे हर हाल में हटाना सुनिश्चित करें तथा जिन स्लाइडिंग जोनों में मलबा पड़ा है एवं क्षतिग्रस्त दीवारों का कार्य शुरू नहीं किया गया है उन स्थानों पर तत्काल कार्य शुरू करें ताकि सड़क पर पड़े मलबे के किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न बनी रहे। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग यह स्पष्ट रिपोर्ट उपलब्ध कराये कि जिन स्थान पर पूर्व में दुर्घटनाएं हुई है उन स्थानों पर आगे दुर्घटना ना हो उसके लिए विभाग द्वारा क्या कार्यवाही की गई।

उन्होंने पुलिस एवं परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि जनपद में जो भी सड़क दुर्घटना घटित हुई है उन स्थानों पर दुर्घटना का स्पष्ट कारण का उल्लेख करें एवं घायल व्यक्तियों एवं मृतकों को उपलब्ध कराए गए मुआवजे की स्पष्ट आख्या उपलब्ध कराये । मुख्य विकास अधिकारी ने यह भी निर्देंश दिए कि जनपद के अंतर्गत जो भी दुर्घटना संभावित/ब्लेंक स्पॉट हैं उन्हें भी चिन्हित कर उस स्थान पर क्या सुधारीकरण कार्य किया जा सकता है इस संबंध में आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यचिकित्साआधिकारी को भी निर्देश दिए कि किसी प्रकार की सड़क दुर्घटना होने पर त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सभी सीएचसी पीएचसी चिकित्सालयों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं उपकरण उपलब्ध रहे।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी अभिषेक गुप्ता, पुलिस, तहसीलदार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग,परिवहन,राष्ट्रीय राजमार्ग के सम्बंधितअधिकारीयों के अलावा संबंधित उपजिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से जुड़े रहे।

Latest News

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...
error: Content is protected !!