गोपेश्वर में 26 को आयोजित होगा मिस्टर, मिस उत्तराखंड प्रतियोगिता का ग्रेंड फिनाले–

by | Oct 15, 2021 | चमोली, मनोरंजन | 0 comments

चमोली। जनपद में पहली बार आयोजित हो रही मिस्टर, मिस और मिसेज उत्तराखंड प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला (ग्रांड फिनाले) कार्यक्रम 26 अक्तूबर को पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में संपन्न होगा। इसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से युवा-युवतियां व महिलाएं प्रतिभाग करेंगे।

प्रिंस प्रोडक्शन हाउस एंड इंटरटेंनमेंट की ओर से आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम का ऑडिशन 20 सितंबर को हुआ था। कार्यक्रम की मुख्य संयोजक नीलम ढोंडियाल ने बताया कि प्रतिभागियों को तीन दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो भी महिला व पुरुष प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना चाहते हैं, उसके लिए पंजीकरण जारी है। जनपद में इस तरह का यह पहला प्रयास है। 26 को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला होगा। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। इस कार्यक्रम में कई लोग अपनी भागेदारी दे रहे हैं। 

error: Content is protected !!