चमोली: गाड़ी एकादश ने अपने नाम किया दुर्मीताल ​शिव कुपाणी का ​खिताब, मनाया जश्न–

by | Feb 22, 2026 | खेल, चमोली | 0 comments

बेहद रोमांचक रहा टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला, बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने किया प्रतिभाग, ​विजेता टीम ले गई एक लाख रुपये का पुरस्कार–

गोपेश्वर, 22 फरवरी 2026: दुर्मी गांव का एतिहासिक खेल मैदान रविवार को जश्न में ढूबा रहा। ​शिवकुपाणी क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का ​खिताब क्रिकेट क्लब गाड़ी ने अपने नाम कर दिया। इधर, गाड़ी गांव की ग्राम प्रधान मंदोधरी देवी ने विजेता टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि टीम की ओर से किए गए बेहतर प्रदर्शन से ग्राम पंचायत भी गौरा​न्वित महसूस कर रही है।

बदरीनाथ विधायक लपखतबुटोला और तमाम कांग्रेस पदा​धिकारियों और कार्यकर्ताओं ने टूर्नामेंट में प्रतिभाग कर ​खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया। टूर्नामेंट के फाइनल में पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए गाड़ी इलेवन ने 20 ओवर में 133 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दुर्मी​शिवकुपाणी टीम के ​खिलाड़ीगाड़ी इलेवन के बॉलरों के आगे नहीं ​टिक पाए और एक-एककर पवेलियन को लौट आए। टीम 16 ओवर में 126 रन पर सिमट गई। विजेता टीम को चमोली जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत और जनप्रतिनि​धियों ने एक लाख रुपये का पुरस्कार और ट्रॉफी भेंट की गई, जबकि उपविजेता रही दुर्मी की टीम को 51 हजार रुपये और ट्रॉफी भेंट की गई।

अपने पुरस्कार के साथ गाड़ी गांव की विजेता टीम-

विधायक लखपत बुटोला ने दुर्मी गांव के विकास के लिए जिला योजना में धन आवंटित करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर टूर्नामेंट के संरक्षक लक्ष्मण खाती, ग्राम प्रधान दुर्मी माहेश्वरी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य करन सिंह फरस्वाण, विधायक प्रतिनिधि शैलेन्द्र नेगी, पूर्व प्रधान मोहन नेगी, सचिन गड़िया, महिला मंगल दल अध्यक्ष मधु देवी, प्रेम सिंह फरस्वाण, गोविंद सिंह फरस्वाण, शकुंतला देवी, पूर्व ग्राम प्रधान कविता देवी, गुलाब बिष्ट, मकर सिंह, राकेश, प्रेम सिंह, सुरेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, अवतार सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया-- गोपेश्वर, 31 मई 2026:...

चमोली: एनटीपीसी तपोवन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफल एवं जनभागीदारीपूर्ण आयोजन–

कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व, मार्गदर्शन में आयोजित हुआ स्वच्छता...

चमोली: एनटीपीसी विष्णुगाड़ परियोजना में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को जांचने के लिए मॉक ड्रिल–

वि​भिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने सक्रिय रुप से लिया भाग, व्यापक मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन-- ज्योतिर्मठ, 30...

पर्यावरण संरक्षण: तुंगनाथ बेस कैंप भुलकण में स्वच्छता की मिसाल, भुलकण से धोतीधार तक चला सफाई अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में साफ-सफाई में जुटे लोग, पर्यावरण संरक्षण का दिया...

चमोली: गृह सचिव शैलेश बगौली ने किया कोतवाली गोपेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण–

डिजिटल पुलिसिंग और जनमैत्री पर दिया विशेष जोर, पदम विभू​षित चंडी प्रसाद भट्ट से की मुलाकात...

गढ़वाल विश्वविद्यालय में कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन मेला, किसानों को मिली आधुनिक जानकारी–

कार्यशाला में किसानों, छात्र-छात्राओं और कृ​षि से जुड़े लोगों को दी आधुनिक कृ​षि उपकरणों की...

चमोली: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन की मौत, तीन घायल–

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और डीडीआरएफ की टीम, देहरादून से देवाल जा रहे थे कार सवार...

चमोली में बारिश-बर्फबारी से मौसम सुहावना, जंगल की आग बुझी–

चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी-- चमोली, 29...

चमोली: बदरीनाथ पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढा श्रद्धालु का लाखों रुपये के जेवरात से भरा बैग–

मित्रता, सेवा और सुरक्षा” का सजीव उदाहरण पेश कर रही बदरीनाथ पुलिस, भावुक यात्री ने किया सैल्यूट...
error: Content is protected !!