चमोली: स्वास्थ्य विभाग चमोली ने सर्वाइकल कैंसर रोकथाम हेतु विशेष टीकाकरण अभियान का किया शुभारंभ–

by | Feb 28, 2026 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

अभियान के शुभारंभ पर 19 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन —

गोपेश्वर, 28 फरवरी 2026: स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जनपद चमोली में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और बचाव हेतु विशेष टीकाकरण अभियान का शुभारंभ जिला चिकित्सालय में किया गया। अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने किया। इस अवसर पर 19 बालिकाओं का टीकाकरण किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय के निचले हिस्से, जिसे गर्भाशय ग्रीवा कहा जाता है, में होता है। लगभग 99.7% गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) संक्रमण के कारण होते हैं। भारत में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे आम कैंसर है। इसकी रोकथाम के लिए केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अजमेर, राजस्थान से ऑनलाइन माध्यम से अभियान का शुभारंभ किया।

उन्होंने बताया कि जनपद में यह विशेष टीकाकरण अभियान आगामी तीन माह तक संचालित किया जाएगा। सभी विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी बालिकाओं का टीकाकरण किया जाएगा। अभियान की सफलता के लिए टीकाकरण के साथ-साथ आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक बालिकाएं लाभान्वित हो सकें।

इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. वैष्णव कृष्णा, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्रसवोत्तर केंद्र गोपेश्वर डॉ. कुसुम पंखोली, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजेश कपरवान, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी रचना, जिला कार्यक्रम प्रबंधक नरेंद्र सिंह, वैक्सीनेटर मंजू रावत, उषा गोरखा, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं संचार प्रबंधक उदय सिंह रावत, जिला कोल्ड चेन मैनेजर महेश देवराड़ी, जिला हॉस्पिटल मैनेजर रणजीत सिंह रावत, परामर्शदाता रेखा, विक्रम सिंह एवं कंप्यूटर सहायक आस्था तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!