चमोली: बिरही-निजमुला सड़क पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, स्कूटी सवार खाई में गिरा–

by | Mar 4, 2026 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

गंभीर घायल अवस्था में जिला अस्पताल में हुआ प्रा​थमिक उपचार, हायर सेंटर रेफर, खतरनाक बनीं यह रोड–

गोपेश्वर, 03 मार्च 2026: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर मंगलवार को देर शाम एक स्कूटी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। स्कूटी सवार को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती किया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

बता दें कि मंगलवार को देर शाम ब्याराथल्ली गांव निवासी आनंद सिंह फरस्वाण चमोली बाजार से स्कूटी से अपने गांव लौट रहा था। काली चट्टान के पास स्कूटी अनियं​त्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे आनंद सिंह गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल गोपेश्वर लाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर काली चट्टान के पास कई बार हादसे हो गए हैं। यहां बीते वर्ष चट्टान से भारी भूस्खलन हो गया था। तब से इस एरिया में सड़क बेहद खतरनाक बनीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक वर्ष गुजर जाने पर भी यहां चट्टान और सड़क का सुधारीकरण कार्य नहीं हो पाया है, जिससे वाहनों के रपटने का डर बना रहता है। कई बार लोग इमरजेंसी में रात को भी वाहनों से आवाजाही करते हैं। कार्यदायी संस्था के अ​धिकारियों को कई बार अवगत कराने पर भी सड़क की ​स्थिति नहीं सुधारी जा रही है।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...
error: Content is protected !!