चमोली: परिवार घर गया तो किराए के कमरे में हुई ज्वैलरी और नकदी की चोरी, मामला दर्ज–

by | Mar 5, 2026 | चमोली, चोरी | 0 comments

सांकेतिक फोटो-

नंदानगर थाने के अंतर्गत चोरी के मामले में दो किशोर गिरफ्तार–

चमोली, 05 मार्च 2026: चमोली जनपद के गौचर और नंदानगर में दो जगहों पर चोरी की वारदात हुई। गौचर में सिदेली गांव के अर्जुन सिंह का परिवार गौचर के वार्ड नंबर छह में किराए के कमरे पर रहता है। अर्जुन ने पुलिस चौकी गौचर में ​शिकायत दर्ज की कि 1 मार्च से 4 मार्च तक उनका परिवार गांव गया था। इसी दौरान उनके कमरे से पत्नी की ज्वेलरी, कुछ नगदी और सोने की अंगूठी अज्ञात चोरों ने चोर ली। पुलिस ने धारा 305 (क) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इधर, विकासखंड नंदानगर के अंतर्गत एक गांव में चोरी की घटना के मामले में पुलिस ने दो किशोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी किए गए चांदी के जेवर बरामद हुए हैं।

नंदानगर थाने में 27 फरवरी को एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई। कहा कि उनके घर से 26 फरवरी को अज्ञात लोगों ने चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरी के मामले में दो नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया है। मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक मनोज भट्ट ने बताया कि नाबालिगों के पास से एक जोड़ी चांदी की पायल, दो कंगन चांदी के, एक जैकेट व एक टोपी बरामद हुई है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Latest News

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...
error: Content is protected !!