गमगीन माहौल-पंचतत्व में ‌विलीन हुआ उत्तराखंड के लाल विक्रम सिंह नेगी का पार्थिव शरीर–

by | Oct 16, 2021 | नई टिहरी, शहादत | 0 comments

नई टिहरी। उत्तराखंड के नरेंद्रनगर ब्लॉक के विमाण गांव का राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी का शव जैसे ही गांव में पहुंचा, वहां कोहराम मच गया। ग्रामीण अपने लाडले के शव से लिपटकर बिलखते रोते रहे। शहीद की मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वे बदहवास होने के बाद फिर जोर जोर से रोने लगते हैं। ग्रामीण महिलाएं उन्हें ढांढस बंधा रही हैं। पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बृहस्पतिवार रात को विक्रम सिंह नेगी जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए देश के लिए शहीद हो गया था। शनिवार को उसका शव गांव में पहुंचा। शहीद को 39 फील्ड रेजिमेंट के जवानों ने गॉर्ड ऑफ ऑनर देकर सैनिक सम्मान के साथ विदा किया। उनके अंतिम संस्कार में लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने जब तक सूरज चांद रहेगा विक्रम तेरा नाम रहेगा, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। शहीद का शव शनिवार को शाम करीब पांच बजे गांव में पहुंचा। तिरंगे में लिपटे अपने लाल को देखकर पिता साब सिंह नेगी, मां बिरजा देवी, पत्नी पार्वती देवी और दादी रूकमा देवी फफक फफककर रोने लगे। वे शव से लिपट-लिपट कर रोने लगे। रिश्तेदार और गांव के लोग भी अपने लाड़ले के अंतिम दर्शन के लिए वहां पहुंचे। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने परिजनों को किसी तरह ढांढस बंधाया।  

Latest News

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...
error: Content is protected !!