एक लाख सात हजार की ऑन लाइन ठगी करने वाले को बिहार से उठाकर लाई चमोली पुलिस–

by | Jul 17, 2021 | चमोली, ठगी | 0 comments

 गोपेश्वर। अमेजन कस्टमर के कर्मचारी बनकर पोखरी के सिमलासू क्षेत्र के मुकेश जोशी पुत्र गिरीश चंद्र जोशी के बैंक खाते से एक लाख सात हजार रुपये की ऑन लाइन ठगी के मामले में चमोली की एसओजी टीम ने ठगी करने वाले एक व्यक्ति रुपेश यादव पुत्र अनिल प्रसाद यादव, ग्राम केरवार, थाना जयपुर, जिला बांका बिहार से गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे ‌अभियुक्त लालू यादव की धर पकड़ जारी है। पुलिस के अनुसार, 10 फवरी 2021 को मुकेश जोशी ने पटवारी चौकी सिमलासू में एक रिपोर्ट दर्ज की कि अमेजन कस्टमर बनकर दो व्यक्तियों ने उन्हें फोन किया और अपनी बातों में फंसाकर उनके बैंक खाते से एक लाख सात हजार रुपये ठग लिए। राजस्व पुलिस ने दोनों मोबाइल नंबर धारकों के विरूद्घ धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने मामले की विवेचना राजस्व पुलिस से हटाकर पुलिस की एसओजी टीम को सौंप दी। एसओजी टीम के प्रभारी  मनोज नेगी ने मामले की विवेचना शुरू की। 13 जुलाई को मुकदमे में प्रकाश में अए अभियुक्त रुपेश यादव, उम्र 25 वर्ष को फोन के सर्विलांस के माध्यम से ग्राम असनाह, थाना जसपुर, जिला बांका बिहार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रूपेश के पास से आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की मुकदमे से संबंधित चेकबुक व एक ओपो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया। 14 को उसे सीटीएम बांका बिहार के न्यायालय से अभियुक्त रूपेश को चार दिन के ट्रांजिट रिमांड पर 16 जुलाई को थाना पोखरी में पेश किया गया। जहां से उसे शनिवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, न्यायालय ने उसे पुरसाड़ी जेल भेज दिया है। पुलिस मुकदमे में प्रकाश में आए दूसरे अभियुक्त लालू यादव पुत्र नागेश्वर यादव की धर पकड़ में लगी है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओजी साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी, थाना चमोली के वरिष्ठ उप निरीक्षक चित्रगुप्त, कांस्टेबल आशुतोष तिवारी और रविकांत आर्या शामिल थे।  

Latest News

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...

छलिया मौसम: चमोली में तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर–

जिलाधिकारी की श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील, अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर...

बढ़ते जन सैलाब के बीच बाबा केदार के भक्तों की सुरक्षा बढ़ाई, बम निरोधक दस्ता द्वारा की जा रही सघन चेकिंग–

केदारनाथ धाम के वि​भिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में बम डिस्पोजल स्क्वाड ने की विशेष चेकिंग-- केदारनाथ...

जिला प्रशासन की सजगता और मानवीय संवेदनशीलता से बची 10 माह की मासूम की जिंदगी–

सीएमओ ने की अपील, उच्च हिमालयी क्षेत्र में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यात्रा में लाने से बचें...

उत्तराखंड: ग्राम प्रधानों का वेतन 20 हजार रुपये किया जाए, ग्राम पंचायत से करवाएं 10 लाख रुपये तक के विकास कार्य–

प्रदेश प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को सौंपा 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन, वेतन वृद्धि और अधिकार...

चमाेली: बंड नागपुर के प्रभावितों ने टीएचडीसी के विरुद्ध आंदोलन शुरू करने का किया एलान–

20 अप्रैल को टीएचडीसी, एचसीसी और प्रभावितों के बीच प्रस्तावित बैठक प्रशासन ने कर दी थी निरस्त, अब...
error: Content is protected !!