चमोली: आदर्श विद्या मंदिर कोठियालसैंण में आयोजित हुआ गढ़वाली बोली में पहली बार चक्रव्यूह का मंचन–

by | Mar 15, 2026 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, बारिश थमने के बाद उमड़ी भीड़, छात्र-छात्राओं ने किया जीवंत अ​भिनय–

गोपेश्वर, 15 मार्च 2026: केदार घाटी मंडाण समिति की ओर से रविवार को आदर्श विद्या मंदिर कोठियालसैंण में जब गढ़वाली बोली में चक्रव्यूह का मंचन किया गया तो छात्र-छात्राओं के जीवंत अ​भिनय को देख दर्शक भी मंत्रमुग्ध हो गए। शाम तक दर्शक चक्रव्यूह मंचन को देखने के लिए अपनी कुर्सियों में डटे रहे। पहली बार छात्र-छात्राओं की ओर से गढ़वाली बोली में चक्रव्यूह का मंचन किया गया।

समिति के अध्यक्ष व संस्थापक आचार्य डॉ. कृष्णानंद नौटियाल के निर्देशन और डॉ. नरेंद्र रौथाण के डायरेक्शन में आयोजित मंचन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। डॉ. कृष्णानंद नौटियाल ने कहा कि नई पीढ़ी को गढ़वाली चक्रव्यूह की विद्या सिखाने व उन्हें अपने रीति-रिवाज, परंपरा और बोली-भाषा के संरक्षण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि चमोली जनपद के ही पोखरी ब्लॉक में सबसे पहले महिलाओं की ओर से चक्रव्यूह का मंंचन किया गया, जो आज संपूर्ण भारत में प्रसिद्ध हो गया है।

कार्यक्रम का शुभारंभ सामाजिक सरोकारों से जुड़ी यशोदा कुंवर और गीता बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पहली बार आयोजित हुए गढ़वाली मंचन में छात्र-छात्राओं ने अपनी कला का बेहतर प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद सेमवाल, आरएसएस के संघ चालक राजेंद्र पंत, धीरेंद्र गरोड़िया आदि मौजूद रहे। संचालन योगाचार्य रघुवीर बर्त्वाल ने किया। राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष केके डिमरी औेर प्रधान संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन नेगी ने कहा कि ऐसा मंचन पहले कभी नहीं देखा। स्कूली छात्र-छात्राओं ने पांडव और कौरव दल का जीवंत अ​भिनय किया। नि​श्चितरुप से आज की युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति को अपना रही है। युवाओं को इसके लिए और अ​धिक प्रेरित करने की जरुरत है।

Latest News

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...
error: Content is protected !!