चमोली: विभागीय कार्मिकों ने किया डिजिटल क्रॉप सर्वे व फार्मर रजिस्ट्री का बहिष्कार–

by | Mar 17, 2026 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

तहसील स्तर पर दिया सांकेतिक धरना, समन्वय समिति ने सरकार से की मांग, गंभीरता से लें समस्याएं–

चमोली, 17 मार्च 2026: डिजिटल क्रॉप सर्वे और फार्मर रजिस्ट्री का कार्य विभागीय कार्मिकों से कराए जाने के विरोध में मंगलवार को जिले भर में कर्मचारियों ने तहसील स्तर पर सांकेतिक धरना दिया। साथ ही समन्वय समिति ने इन कार्यों का पूर्ण बहिष्कार शुरू करने की घोषणा कर दी है। कर्मचारियों ने सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर 25 मार्च को देहरादून में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

उद्यान, कृषि और राजस्व विभाग की संयुक्त समन्वय समिति के आह्वान पर चमोली जिले की विभिन्न तहसीलों चमोली, ज्योतिर्मठ, कर्णप्रयाग, थराली, पोखरी, गैरसैंण और नंदानगर में कार्मिक धरने पर बैठे। धरना प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने डिजिटल क्रॉप सर्वे और फार्मर रजिस्ट्री को लेकर अपनी व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया। उनका कहना है कि इन कार्यों को बिना पर्याप्त संसाधन और प्रशिक्षण के कराने से उन पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है।

समन्वय समिति के मुख्य संयोजक राज किशोर चंद्रवाल ने कहा कि कार्मिकों की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार इन कार्यों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करती और कर्मचारियों पर डाले जा रहे दबाव को कम नहीं करती, तब तक बहिष्कार जारी रहेगा।

धरना स्थल पर वक्ताओं ने उत्तरकाशी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर कृषि विभाग के कार्मिकों पर की गई कार्रवाई की कड़ी निंदा की। उन्होंने इसे अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा कि सरकार को तुरंत ऐसी दंडात्मक कार्रवाइयों को निरस्त करना चाहिए। कर्मचारियों का आरोप है कि बिना उचित संसाधन उपलब्ध कराए उन्हें जिम्मेदार ठहराना गलत है।

समिति ने सरकार से मांग की है कि कार्मिकों की व्यावहारिक समस्याओं को गंभीरता से समझते हुए इस कार्य के लिए अलग से व्यवस्था बनाई जाए और विभागीय कर्मचारियों पर अतिरिक्त बोझ न डाला जाए। साथ ही चेताया कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

धरना कार्यक्रम में समिति के संयोजक हितेश, टीएस बर्त्वाल, सह-संयोजक कुलदीप सजवाण, कुलदीप शाह, दीपक थपलियाल, राहुल नेगी, माघेराम सहित उद्यान, कृषि और राजस्व विभाग के अनेक फील्ड कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest News

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...

चमोली: नंदानगर में बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू–

पिछले लंबे समय से बदहाल ​स्थिति में थी नगर की आंतरिक सड़क, अब मिलेगी राहत-- नंदानगर, 02 जुलाई 2026:...

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...
error: Content is protected !!