चमोली: सरकार के चार साल पूर्ण होने पर चमोली में आयोजित होंगे कार्यक्रम–

by | Mar 20, 2026 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

जनपद में 23 से 25 मार्च तक आयोजित होंगे जनकल्याणकारी कार्यक्रम लगेंगे विभागीय स्टाल–

गोपेश्वर, 20 मार्च 2026: चमोली जिला प्रशासन द्वारा सरकार के चार वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं जन जन को लाभ पंहुचाने के लिए जनपद में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों को भव्य और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने आज सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान सीडीओ ने सभी विभागों को अपने-अपने स्टॉल लगाने के निर्देश दिए, ताकि आमजन तक विभिन्न योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ पहुंचाया जा सके। साथ ही खेल विभाग को खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे कार्यक्रमों में जनभागीदारी बढ़ सके। उन्होंने सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर भी कार्यक्रम आयोजित करने के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि इन आयोजनों के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार किया जाएगा। इसके अलावा महिला स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जहां स्थानीय उत्पादों के विपणन की व्यवस्था की जाएगी, जिससे स्थानीय महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण का अवसर मिलेगा। बैठक में परियोजना अधिकारी आनंद भाकुनी, मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, एसीएमओ डॉ. वैभव कृष्णा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...
error: Content is protected !!