नशामुक्त गांव: रुद्रप्रयाग के पेलिंग गांव में भी सार्वजनिक कार्यों में शराब पीने व पिलाने पर प्रतिबंध–

by | Mar 21, 2026 | जागरुकता, रूद्रप्रयाग | 0 comments

ग्राम प्रधान सनोज नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया निर्णय, लिया जाएगा 25000 रुपये जुर्माना–

रुद्रप्रयाग जनपद में एक के बाद एक गांव में सार्वजनिक कार्यों में शराब बंदी की जा रही है। इसी क्रम में 20 मार्च को ग्राम सभा पैलिंग में ग्राम प्रधान श्री सनोज सिंह नेगी जी अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि 20 मार्च 2026 से पूरे गांव में सार्वजनिक कार्यों (जैसे शादी, पार्टी, सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम) में शराब को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाता है।

शराब परोसने से समुदाय और आयोजन पर कई गंभीर दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं। शराब का अत्यधिक सेवन न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह सामाजिक सुरक्षा को भी खतरे में डालता है

शराब पीने से आक्रामक व्यवहार बढ़ता है, जिससे समारोह में मारपीट, गाली-गलौज और झगड़े की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। शराब के नशे में महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा (मारपीट आदि) की घटनाएं बढ़ जाती हैं। नशा सामाजिक मर्यादा को तोड़ता है, जिससे पारिवारिक उत्सवों में अश्लीलता या अप्रिय स्थिति भी पैदा हो सकती है, जो बच्चों पर बुरा असर डालती है। भारी नशा करने वाले लोग कार्यक्रम की व्यवस्था को बाधित कर सकते हैं, जिससे आयोजक को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इसी को देखते हुए ग्राम पंचायत ने गांव में आयोजित होने वाले किसी भी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब पीने व परोसने को सामाजिक बुराई बताया है, लिहाजा इस पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध लगाया जाता है। यदि ग्राम पंचायत के निर्णय के बाद भी यदि कोई व्य​क्ति सार्वजनिक कार्यों व धार्मिक आयोजनों में शराब परोसता है या खुद पीता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही आर्थिक दंड लगाने का भी फैसला लिया जाएगा। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में कोई भी परिवार शराब नहीं परोसेगा और ना ही स्वयं सेवन करेगा, यदि किसी ने उल्लंघन किया तो उस परिवार या व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ 25000 रुपये का अर्थदंड वसूला जाएगा।

इसका पूर्ण अ​धिकार ग्राम पंचायत को होगा। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य भींगी मीनाक्षी देवी नेगी, वन पंचायत सरपंच महावीर सिंह नेगी, महिला मंगल दल अध्यक्ष प्रियंका देवी, कीर्तन मंडली अध्यक्ष इंदु देवी, श्री भूतनाथ सांस्कृतिक कला मंच के अध्यक्ष पुष्कर सिंह नेगी, नव युवक मंगल दल अध्यक्ष अमित नेगी के साथ ही ग्राम सभा पैलिंग के समस्त ग्राम वासी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!