चमोली: नीती घाटी में आयोजित होने जा रहा साहसिक खेलों का रोमांच, आयोजित होगी 75 किलाेमीटर अल्ट्रा मैराथन–

by | Mar 21, 2026 | खेल, चमोली | 0 comments

दौड़ के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, तैयारियों में जुटा पर्यटन विभाग, पढ़ें पूरी खबर–

चमोली जनपद की चीन सीमा से लगी नीती घाटी में 31 मई को साहसिक रोमांच का खेल नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन का आयोजन होगा। पर्यटन विभाग की ओर से पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसका आयोजन किया जा रहा है। 31 मई और एक जून को नीती घाटी में इसका आयोजन किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिए गए हैं।

जिला पर्यटन अ​धिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि चमोली जनपद के सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस साल ””नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन”” का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत सबसे पहले 42 किलोमीटर की दौड़ आयोजित होगी, जो 3100 मीटर ऊंचाई पर स्थित मलारी से शुरू होकर 3600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित नीती गांव तक पहुंचेगी और वापस मलारी में आकर संपन्न होगी।

अल्ट्रा मैराथन 75 किमी की दौड़ 4340 मीटर ऊंचाई पर स्थित सीमांत क्षेत्र रिमखिम से शुरू होगी, सुमना होते हुए नीती और वापस मलारी में आकर संपन्न होगी। इसके अलावा एक जून को 21 किमी और पांच किमी दौड़ का भी आयोजन किया जाएगा। पांच किमी दौड़ ओपन वर्ग की होगी, इसमें हर आयु वर्ग के महिला-पुरुष प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि

75 किमी की अल्ट्रा रन सिर्फ भारतीय प्रतिभागियों के लिए रहेगी। क्योंकि विदेशी व्यक्तियों को इनर लाइन परमिट जारी नहीं किया जाता है। इस दौड़ में वही लोग प्रतिभाग कर सकते है जिसने पिछले 10 माह के अंदर 42 किमी दौड़ पूरी की हो या छह महीने के भीतर दो 21 किमी की दौड़ पूरी की हो। इसके अलावा जिस खिलाड़ी ने आदि कैलाश अल्ट्रा रन पूरी की हो या 42 किमी दौड़ पूरी की हो। इसके अलावा एक साल के भीतर किसी भी अल्ट्रा रन को पूरा करने वाला भी प्रतिभाग कर सकता है। इस दौड़ को पूरा करने का समय 14 घंटे रखा गया है।

वहीं, 42 किमी की मैराथन के लिए इनर लाइन परमिट की अनुमति की जरूरत नहीं है। इसलिए इसमें विदेशी भी प्रतिभाग कर सकते हैं। इसके लिए पिछले छह माह के अंदर उच्च हिमालयी क्षेत्र की किसी भी 21 किमी दौड़ पूरी करने या पिछले 10 माह में दो हाफ मैराथन पूरी करने का प्रमाण पत्र होना चाहिए। इस दौड़ को पूरा करने का समय आठ घंटे रखा गया है।

Latest News

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
error: Content is protected !!