चमोली। सोमवार को भारी बारिश में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धरने पर डटी रहीं। मानदेय बढोत्तरी की मांग पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को 11वें दिन भी जारी रही। भारी बारिश के बीच कार्यकर्ताओं ने गोपेश्वर कलक्ट्रेट परिसर के साथ ही पोखरी, दशोली, जोशीमठ, गैरसैंण, थराली, देवाल, घाट, कर्णप्रयाग में धरना दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रतिमाह 18000 रुपये मानदेय देने की मांग उठाई। गोपेश्वर में आंगनबाड़ी संगठन की दशोली ब्लॉक अध्यक्ष अनीता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुबह दस बजे से ही कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि जब तक सरकार की ओर से मांग को पूरा नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रखा जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राजेश्वरी देवी, कल्पेश्वरी, अनीता, दीपा, विजया देवी, शकुंतला, मीना असवाल, संतोषी रावत, गुड्डी, अनीता राणा, सोनम, आरती ने कहा कि सरकार उनकी मांग को शीघ्र पूरा करें।
भारी बारिश में भी हक की लड़ाई लड़ रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता–
by laxmi Purohit | Oct 18, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

Latest News
भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...
भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...
होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...
बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...
कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...
नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...
दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
