रजिस्ट्रार कानूनगो ने बांह में काली पट्टी बांधकर किया कार्यबहिष्कार–

by | Oct 18, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

चमोली। नायब तहसीलदार एवं सहायक भूलेख अधिकारी के पदों पर पदोन्नति का न्याय संगत कोटा निर्धारित करने, रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों का पुनर्गठन करने, रजिस्ट्रार कानूनगो अनुभाग में कंप्यूटर प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती करने सहित अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर रजिस्ट्रार कानूनगो की चरणबद्घ हड़ताल सोमवार से शुरू हो गई है। जनपद के विभिन्न तहसीलों में रजिस्ट्रार कानूनगो ने कार्यबहिष्कार कर मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। उन्होंने सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक बांह में काली पट्टी बांधकर कार्यबहिष्कार किया। रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के जिलाध्यक्ष राकेश देवली ने कहा कि नायब तहसीलदार एवं सहायक भूलेख अधिकारी के पदों पर पदोन्नति का न्याय संगत कोटा निर्धारित करने, रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों का पुनर्गठन करने, रजिस्ट्रार कानूनगो अनुभाग में कंप्यूटर प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती करने, कोविड-19 ड्यूटी के लिए रजिस्ट्रार कानूनगो को भी प्रोत्साहन राशि अनुमन्य करने, रजिस्ट्रार कानूनगो को एक माह का अतिरिक्त वेतन दिए जाने और रजिस्ट्रार कानूनगो के रिक्त पदों पर पदोन्नति करने व भूलेख कंप्यूटर आपरेटर की तैनाती करने की मांग पर शीघ्र कार्रवाई की जाए। इस मौके पर मोहन रावत, नरेंद्र रावत, दलवीर नेगी, दीपक पंवार, राकेश पल्लव, प्रेम प्रकाश गोस्वामी आदि मौजूद थे। संघ ने मांगें पूरी न होने पर 25 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने और एक नवंबर से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है। 

Latest News

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...

चमोली: टीबी मुक्त चमोली के लिए युवाओं ने लिया संकल्प, ‘जोश’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ–

टीबी मुक्त भारत अ​भियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अ​भियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित...

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...
error: Content is protected !!