चमोली: एनटीपीसी परियोजना प्रभावितों की जिला​धिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक, बनी सहमति–

by | Apr 8, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

आज धरना स्थल पर पहुंचेंगे ​अ​धिकारी, मांगों पर सहमति पर चर्चा के बाद स्थगित हो सकता है आंदोलन–

एनटीपीसी की तपोवन-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों का चल रहा धरना जल्द स्थगित हो सकता है। जिलाधिकारी गौरव कुमार के आश्वासन के बाद सहमति बनी है, और बृहस्पतिवार को अधिकारियों के धरना स्थल पहुंचकर मांगों पर अंतिम चर्चा करने की संभावना है।

बुधवार को जोशीमठ तहसील सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रशासन, एनटीपीसी और प्रभावित गांवों के जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में प्रमुख मुद्दों पर चर्चा के बाद सकारात्मक सहमति बनी।

चमोली

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि परियोजना में स्थानीय युवाओं को उनकी क्षमता के अनुसार नियमानुसार रोजगार दिया जाए। साथ ही चारापत्ती के मुआवजे के मुद्दे पर शासन और भारत सरकार से वार्ता कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया गया। एनटीपीसी अधिकारियों को भी कंपनी स्तर पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

बैठक में अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई, जिन पर जनप्रतिनिधियों ने सहमति जताई। वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, एनटीपीसी परियोजना के प्रमुख एके शुक्ला, एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ट, सभासद प्रवेश डिमरी, ग्राम प्रधान रोशना देवी, वीना देवी, लक्ष्मी देवी, मिथलेश फर्स्वाण, बीडीसी सदस्य वर्षा देवी सहित अन्य ग्रामीण व अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: एनटीपीसी परियोजना प्रभावितों की जिला​धिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक, बनी सहमति–

आज धरना स्थल पर पहुंचेंगे ​अ​धिकारी, मांगों पर सहमति पर चर्चा के बाद स्थगित हो सकता है आंदोलन...

चमोली: सूर्या पुरोहित को दोबारा मिली यूथ कांग्रेस चमोली के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी–

युवा कांग्रेस के सदस्यों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, युवाओं के मुद्दों पर संघर्ष का एलान...

चमोली: सरकारी विद्यालयों में आयोजित हुआ प्रवेशोत्सव, छह हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के हुए दाखिले–

कक्षा छह से 12वीं तक की कक्षाओं में हुए दाखिले, विद्यालयों में बढ़ी छात्र संख्या-- चमोली, 07 अप्रैल...

चमाेली: चमोली जनपद के खैनुरी गांव की योगिता रावत को मिली ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

राज्य के ग्राम प्रधान संगठन के चुनाव में योगिता रावत को मिली जीत, पहली बार किसी महिला पंचायत...

नंदानगर: चार साल का रुद्रांस: मासूम इंतज़ार, जो अब कभी पूरा नहीं होगा–

घास काटने गई लुंतरा गांव की सपना की मौत के बाद रुद्रांस के सिर पर अब न पिता का सहारा, न मां की...

चमोली: चारधाम तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, स्केट होल्डर्स भी हुए शामिल–

कपाट खुलने से पूर्व यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण करें दिए...

जय बदरीविशाल: नरेंद्र नगर राजदरबार से सात अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडूघड़ा तेल कलश यात्रा–

23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, जोरशोर से चल रही तैयारियां-- ऋषिकेश, 05 अप्रैल 2026: श्री...

चारधाम यात्रा: जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने उखीमठ में की केदारनाथ यात्रा तैयारियों की समीक्षा–

पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर के किए दर्शन, बीकेटीसी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे विशाल...

चमाेली: अत्य​धिक फोन देखना ड्रग्स से भी ज्यादा खतरनाक, काउंसलिंग में बोले वक्ता–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इंटरनेट डिटॉक्सिफिकेशन पर आयोजित हुआ काउंसलिंग सत्र-- गोपेश्वर, 06 अप्रैल...
error: Content is protected !!