चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

by | Apr 9, 2026 | चमोली, चारधाम | 0 comments

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश–

गोपेश्वर, 09 अप्रैल 2026: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बदरीनाथ धाम व यात्रा मार्ग को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए प्रभावी ढंग से अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने पर विशेष जोर दिया।

जिलाधिकारी ने बदरीनाथ धाम व यात्रा मार्ग को स्वच्छ, सुंदर व प्लास्टिक मुक्त बनाने को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने रिसाइकिल कंपनी के कार्मिकों को निर्देश दिए कि इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए। एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ट ने बताया कि बदरीनाथ धाम व यात्रा मार्ग को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन व रिसाइकिल कंपनी के साथ अनुबंध किया गया है।

प्लास्टिक बोतल पेय पदार्थों के थोक विक्रेताओं, दुकानदारों, होटल व रेस्टोरेंट संचालकों से समन्वय स्थापित करें। कंपनी के प्रबंधक को अधिशासी अधिकारी के साथ समन्वय बनाकर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

डीएम ने सभी से अपील की है कि वे प्लास्टिक मुक्त बदरीनाथ धाम के संकल्प को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। प्लास्टिक का न्यूनतम प्रयोग करें व उपयोग के बाद निर्धारित काउंटरों पर जमा कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाएं।

बैठक में सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी व वर्चुअली ज्योतिर्मठ एसडीएम, ईओ बदरीनाथ और कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इधर, रिसाइकिल कंपनी के प्रतिनिधि रोहित जोशी ने बताया कि प्लास्टिक बोतलों पर क्यूआर कोड प्रणाली लागू की गई है। बताया कि फास्ट फूड, बिस्किट व चिप्स के पैकेटों पर भी क्यूआर कोड लगाने का प्रस्ताव है। बदरीनाथ धाम में पिछले साल आठ रिसाइकिल सेंटर थे इस साल इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।

कंपनी के 60 कर्मियों को इसमें तैनात किया जाएगा। कहा कि गोविंदघाट, बदरीनाथ व माणा में प्लास्टिक पेय थोक विक्रेताओं, दुकानदारों, होटल व रेस्टोरेंट संचालकों को न्यूनतम दस रुपये के क्यूआर कोड उपलब्ध कराए जाएंगे। इन क्षेत्रों में डिपॉजिट रिफंड काउंटर स्थापित किए जाएंगे। इन जगह से यात्री क्यूआर कोड युक्त खाली बोतल जमा कर निर्धारित धनराशि वापस पा सकेंगे।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!