भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी–
पोखरी (चमोली), 11 अप्रैल 2026: थाना अंतर्गत पोखरी अस्पताल से पहले मोटर मार्ग पर निर्माण कार्य के दौरान दो पक्षों में हुए विवाद में पुलिस ने मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, महिला पर गंभीर चोटें पहुंचाते हुए हत्या का प्रयास करने तथा अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए सार्वजनिक रुप से अपमानित करने के मामले में पति, पत्नी और बेटे के खिलाफविभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है। जल्द इसमें गिरफ्तारी हो सकती है।
घटना बीते 10 अप्रैल की है। बताया जा रहा है कि यहां हो रहे भवन निर्माण कार्य के दौरान दो पक्षों में भूमि विवाद हो गया था। कहासुनी हाथापाई तक पहुंच गई। मामले को लेकर एक वीडियो भी वायरल हो रही है, जिसमें राजेंद्र असवाल अपनी लाइसेंसी हथियार से हवाई फायरिंग करते दिख रहे हैं।
नखोलियाणा गांव निवासी दिनेश सिंह पुत्र आलम सिंह ने इस संबंध में पोखरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धारा 109(1)/115/117/351/352बीएनएस व धारा 3(1)(द)/3(2)(v) अनुसूचित जाति एवं जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम, 1989 संशोधित (2015) के तहत पोखरी निवासी राजेंद्र असवाल, उनकी पत्नी पार्वती देवी तथा बेटे दीपेंद्र असवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारीकर्णप्रयागत्रिवेंद्र सिंह राणा कर रहे हैं।


