चमोली। तीन दिनों तक रही बारिश में जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा, वहीं जगह-जगह फंसे बेहाल तीर्थयात्रियों के लिए भारतीय सेना की स्काउट गाइड की टोली ने खाने की व्यवस्था की। स्काउट गाइड के अधिकारी और जवानों ने 300 तीर्थयात्रियों को 265 खाद्य पैकेट वितरित किए। गढ़वाल स्काउट के 1 ऑफिसर, 1 सुबेदार और 10 जवानों की टोली ने बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोशीमठ से आगे सेलंग, पैनी, हेलंग तक रास्ते में फंसे हुए तीर्थ यात्रियों के लिए खाने की व्यवस्था की। कई जगहों पर मलबा आने के कारण यात्रा वाहन फंस गए थे, जिन्हें भारतीय सेना की इस टोली ने सकुशल निकाला। 300 तीर्थयात्रियों को खाने के पैकेट बांटे गए। गढ़वाल स्काउट के कमान अधिकारी डीएस नेगी और एसएम उदय सिंह रावत ने बताया कि बदरीनाथ हाईवे पर जगह-जगह फंसे देश के विभिन्न प्रांतों के तीर्थयात्रियों को खाद्य सामग्री मुहैया कराने के लिए उनकी टोली सबसे पहले हेलंग गई। यहां तीर्थयात्रियों को खाने के पैकेट बांटे गए। इसके बाद सेलंग और पैनी में भी तीर्थयात्रियों को खाने के पैकेट और पानी मुहैया कराया गया। उन्होंने कहा कि यदि जोशीमठ से आगे बदरीनाथ तक बुधवार को भी सड़क नहीं खुलती है तो गढ़वाल स्काउट की टीम एक बार फिर जगह-जगह रुके तीर्थयात्रियों के पास जाकर उनकी हर संभव मदद करेगी। इस मौके पर गढ़वाल स्काउट के लेफ्टिनेंट मनुदेव, नायब सूबेदार दलबीर सिंह , नायक दलपत सिंह आदि मौजूद थे।
3 दिन की बारिश में भारतीय सेना की गढ़वाल स्काउट की टोली ने संभाला मोर्चा–
by laxmi Purohit | Oct 19, 2021 | चमोली, चारधाम, सामाजिक कार्य | 0 comments

Latest News
चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...
जिलाधिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...
राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...
एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...
नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...
उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...
मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिलाधिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...
जिलाधिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...
पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
