3 दिन की बारिश में भारतीय सेना की गढ़वाल स्काउट की टोली ने संभाला मोर्चा–

by | Oct 19, 2021 | चमोली, चारधाम, सामाजिक कार्य | 0 comments

चमोली। तीन दिनों तक रही बारिश में जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा, वहीं जगह-जगह फंसे बेहाल तीर्थयात्रियों के लिए भारतीय सेना की स्काउट गाइड की टोली ने खाने की व्यवस्था की। स्काउट गाइड के अधिकारी और जवानों ने 300 तीर्थयात्रियों को 265 खाद्य पैकेट वितरित किए। गढ़वाल स्काउट के 1 ऑफिसर, 1 सुबेदार और 10 जवानों की टोली ने बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोशीमठ से आगे सेलंग, पैनी, हेलंग तक रास्ते में फंसे हुए तीर्थ यात्रियों के लिए खाने की व्यवस्था की। कई जगहों पर मलबा आने के कारण यात्रा वाहन फंस गए थे, जिन्हें भारतीय सेना की इस टोली ने सकुशल निकाला। 300 तीर्थयात्रियों को खाने के पैकेट बांटे गए। गढ़वाल स्काउट के कमान अधिकारी डीएस नेगी और एसएम उदय सिंह रावत ने बताया कि बदरीनाथ हाईवे पर जगह-जगह फंसे देश के विभिन्न प्रांतों के तीर्थयात्रियों को खाद्य सामग्री मुहैया कराने के लिए उनकी टोली सबसे पहले हेलंग गई। यहां तीर्थयात्रियों को खाने के पैकेट बांटे गए। इसके बाद सेलंग और पैनी में भी तीर्थयात्रियों को खाने के पैकेट और पानी मुहैया कराया गया। उन्होंने कहा कि यदि जोशीमठ से आगे बदरीनाथ तक बुधवार को भी सड़क नहीं खुलती है तो गढ़वाल स्काउट की टीम एक बार फिर जगह-जगह रुके तीर्थयात्रियों के पास जाकर उनकी हर संभव मदद करेगी। इस मौके पर गढ़वाल स्काउट के लेफ्टिनेंट मनुदेव, नायब सूबेदार दलबीर सिंह , नायक दलपत सिंह आदि मौजूद थे।  

Latest News

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...

चमोली: वीबी जी रामजी में ऑफलाइन हाजिरी की मांग, प्रधानों ने भेजा 10 सूत्री ज्ञापन–

नेटवर्क की समस्या का हवाला देकर श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन दर्ज कराने की उठाई मांग, मांगें पूरी न...

चमोली: छूटे राज्य आंदोलनकारियों ने कहा, वास्तविक आंदोलनकारी आज भी वंचित–

जिलाधिकारी गौरव कुमार को सौंपे मांगपत्र में विशेष जांच और पुनः परीक्षण की मांग उठाई, कहा, अन्य...

चमोली: गोपेश्वर में संकल्प अ​​भियान के तहत पेड़ों पर महिलाओं ने बांधे रक्षासूत्र–

मिष्ठान वितरण किया गया, चिपको की धरती में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 28 अगस्त 2026:...
error: Content is protected !!