उत्तराखंड: पंठाली कांठा बुग्याल के दीदार को पहुंची अ​​भिनेत्री सारा अली खान–

by | Apr 13, 2026 | नई टिहरी, ब्रेकिंग | 0 comments

दोफन में किया रात्रि प्रवास, प्राकृतिक सुंदरता की खूब की तारीफ, भरपूर आनंद उठाया–

घनसाली (टिहरी)। उत्तराखंड के सुरम्य पहाड़ एक बार फिर चर्चा में हैं, और इस बार वजह बनी हैं बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान। उन्होंने टिहरी जनपद के प्रसिद्ध पंवाली कांठा बुग्याल की कठिन लेकिन बेहद खूबसूरत ट्रैकिंग कर बर्फ से ढकी वादियों का आनंद लिया।

जानकारी के अनुसार, सारा अली खान घुत्तू क्षेत्र पहुंचीं और वहां से ग्वाणा गांव से लगभग 18 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर निकल पड़ीं। यह मार्ग घने जंगलों, ऊंचे पहाड़ों और मनमोहक प्राकृतिक दृश्यों से होकर गुजरता है, जो ट्रैकिंग प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

यात्रा के दौरान उन्होंने दोफन नामक स्थान पर रात्रि विश्राम किया। खास बात यह रही कि यहां किसी भी प्रकार की होटल या रेस्टोरेंट सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके बावजूद सारा ने बर्फबारी के बीच टेंट में ठहरकर असली एडवेंचर का अनुभव लिया, जो उनकी सादगी और प्रकृति प्रेम को दर्शाता है।

अगले दिन सुबह वह पंवाली कांठा बुग्याल पहुंचीं, जहां ताजा बर्फबारी ने पूरे क्षेत्र को सफेद चादर में ढक रखा था। बर्फीली वादियों और शांत वातावरण के बीच उन्होंने काफी समय बिताया और प्राकृतिक सौंदर्य का भरपूर आनंद लिया। शाम को वह दोफन लौटीं और अगले दिन घुत्तू के लिए रवाना हो गईं।

ट्रैकिंग के दौरान सारा अली खान ने खुद को एक सामान्य यात्री की तरह रखा। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और पारंपरिक पहाड़ीव्यंजनों लाल चावल, मंडवे की रोटी और लेंगड़े की सब्जी का स्वाद भी लिया।

अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि यह स्थान बेहद खूबसूरत है और यहां आकर उन्हें गहरा सुकून मिला। उन्होंने भविष्य में फिर से यहां आने की इच्छा भी जताई।

सारा अली खान की इस यात्रा से पंवाली कांठा जैसे अत्यंत सुंदर ट्रैकिंग स्थलों में स्थानीय पर्यटन और आजीविका को भी बढ़ावा मिल सकता है।

Latest News

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...
error: Content is protected !!