चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

by | Apr 17, 2026 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग,बाल विकास विभाग, एवं शिक्षा विभाग चमोली के सहयोग से ग्राम सभा बदियामेंहलचोरी में विशेष स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर सुबह दस बजे से अपराह्न दो बजे तक चला, जिसमें गैरसैण ब्लॉक के बदियामेंहलचौरी उपकेंद्र के विभिन्न गांव से आए लगभग बीस गर्भवती महिलाओं समेत मरीजों एवं उनके परिवार जनों ने भाग लिया।

शिविर में चिकित्सकों की टीम द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं अन्य लोगों की जांच की गई। उन्हें आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं।

शिविर उद्घाटन ग्राम प्रधान दीपा देवी ने किया उन्होंने सभी गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिवार जनों को सुरक्षित संस्थागत प्रसव के लाभ और घरेलू प्रसव के खतरे के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने सभी गर्भवती महिलाओं को समय पर जांच, तथा सुरक्षित संस्थागत प्रसव को प्राथमिकता देने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा घर-घर जाकर उनके गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिवार जनों से संपर्क कर सुरक्षित प्रस्ताव संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में जानकारी दी अभियान के तहत इंटरपर्सनल कम्युनिकेशन बैठक का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं को घर पर प्रसव से जुड़े संभावित खतरों एवं जटिलताओं के बारे में जागरूक किया गया।

उन्हें बताया गया कि जच्चा बच्चा की सुरक्षा के लिए अस्पताल में प्रसव कराना ही सबसे सुरक्षित विकल्प है,गर्भवती महिला के पोषण संबंधी जानकारी प्रदान किया गया तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत संस्थागत प्रसव करने वाली प्रसूता को इजाबोई शगुन योजना के तहत दो हजार रुपये का प्रोत्साहन राशि उनके खातों में हस्तांतरित करने एवं जननी सुरक्षा योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 1400 रुपये और शहरी क्षेत्र में एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान किया गया।

बैठक के दौरान गर्भवती महिलाओं के साथ बर्थ प्लान पर भी विशेष चर्चा की गई जिसमें प्रसव से पूर्व की तैयारियां समय पर जांच संतुलित आहार एवं आपातकालीन स्थिति से निपटने के उपाय के बारे में मार्गदर्शन दिया गया। इसके अतिरिक्त शिविर में सभी स्थानीय 20 लोगों का ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श काउंसलिंग भी प्रदान किया गया। जिससे आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागृत किया जा सके इस अवसर पर डॉ अनुष्का महिला चिकित्सा अधिकारी, लक्ष्मी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी,बबीता देवी शिक्षिका,राधा देवी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, राजमती देवी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, हिम्मत सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Latest News

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...

“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ चमोली में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वांअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–

गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, 83 वर्षीय पूर्व सैनिक को किया...

चमोली: चारधाम यात्रा में दवा आपूर्ति रहेगी सुचारु, औष​धि निरीक्षण हार्दिक भट्ट ने दिए मेडिकल स्टोरों को सख्त निर्देश–

यात्रियों के लिए 24 घंटे जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रखने, नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री पर निगरानी बढ़ाने...
error: Content is protected !!