आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

by | Apr 19, 2026 | आस्था, चमोली | 0 comments

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी वरदायनी माता अनसूया–

गोपेश्वर, 19 अप्रैल 2026: खल्ला गांव में ​स्थित माता अनसूया मंदिर में रविवार से लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा का शुभारंभ भव्य धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुआ। यह आयोजन छह माह तक चली दिवारा भ्रमण यात्रा के समापन के बाद विधि-विधान से प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं द्वारा निकाली गई भव्य जल कलश यात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

यज्ञ की विशेषता यह रही कि इसमें प्राचीन वैदिक परंपरा के अनुसार अरणी मंथन के माध्यम से अग्नि प्रज्ज्वलित की गई। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस विधि से उत्पन्न अग्नि अत्यंत पवित्र और शुभ मानी जाती है। अग्नि प्रज्वलन के बाद माता अनसूया और कठूड़ गांव की ज्वाला देवी की डोलियों ने यज्ञ कुंड की परिक्रमा की, जिससे पूरे वातावरण में भक्तिमय ऊर्जा का संचार हुआ।

इस अवसर पर बाला त्रिपुरा सुंदरी मंदिर से चलकर दोनों देव डोलियां यज्ञ स्थल तक पहुंचीं और विधिवत प्रतिष्ठापित की गईं। जैसे ही यज्ञ अग्नि प्रज्वलित हुई, श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ पूरे क्षेत्र को गूंजायमान कर दिया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लक्ष महायज्ञ का शुभारंभ किया गया।

यज्ञ से पूर्व व्यास आचार्य पंडित मनोज चमोली को विधिवत गद्दी पर आसीन किया गया। वहीं यज्ञाचार्य डॉ. चंद्रशेखर तिवारी और पंडित राकेश तिवारी ने पूरे धार्मिक अनुष्ठान का संचालन किया। व्यास आचार्य ने श्रीमद देवी भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसके श्रवण की विधि और माता अनसूया के विभिन्न दिव्य स्वरूपों की महिमा का विस्तार से वर्णन किया।

यह धार्मिक आयोजन 28 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें पूर्णाहुति के बाद माता अनसूया की डोली भक्तों को आशीर्वाद देकर पुनः अपने मंदिर में विराजमान हो जाएगी। इस अवसर पर यात्रा समिति के अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह नेगी, धर्मस्व एवं ग्राम समिति के अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...
error: Content is protected !!