उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

by | Apr 20, 2026 | ब्रेकिंग, हरिद्वार | 0 comments

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग–

हरिद्वार, 19 अप्रैल 2026: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के मदरसों को लेकर बड़ा और स्पष्ट निर्णय लिया है। उन्होंने घोषणा की कि जुलाई से प्रदेश के सभी मदरसों में उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा बोर्ड का पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। जो मदरसे इस नियम का पालन नहीं करेंगे, उन्हें बंद कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सभी बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के उद्देश्य से राज्य में लंबे समय से संचालित मदरसा बोर्ड को भंग करने का निर्णय लिया गया है। सरकार का लक्ष्य है कि हर छात्र को एक समान शैक्षिक ढांचा मिले।

इस बीच, देहरादून सहित चार जिलों में स्थित मदरसों की जांच के आदेश भी दिए गए हैं। जांच में बाहरी राज्यों से बच्चों को लाने जैसे मामलों की भी पड़ताल की जाएगी। साथ ही, निजी स्कूलों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे केवल बोर्ड द्वारा निर्धारित किताबें ही पढ़ाएं।

सीएम धामी ने यह बातें रविवार को श्री अखंड परमधाम गंगा घाट के लोकार्पण और स्वामी परमानन्द गिरि महाराज के संन्यास जयंती समारोह के दौरान कहीं। उन्होंने बताया कि अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर चारधाम यात्रा का शुभारंभ किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मां गंगा और मां यमुना के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। सरकार का पूरा ध्यान इस बात पर है कि चारधाम यात्रा श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित रहे। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!