चमोली: जोशीमठ में चल रहे स्थिरीकरण की डीपीआर को सार्वजनिक करें, समिति ने उठाए कार्यों पर सवाल–

by | Apr 25, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने नगर क्षेत्र में स्थिरीकरण के कार्यों पर उठाए सवाल, डीपीआर सार्वजनिक करने की मांग उठाई–

जोशीमठ। जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के पदा​धिकारियों ने कहा है कि नगर क्षेत्र में चल रहे स्थिरीकरण के कार्यों की डीपीआर को सार्वजनिक किया जाए, आम जनता को भी कार्यों का पता चलना चाहिए, कि काम किस तरह से हो रहे हैं। साथ ही प्रभावितों के पुर्नवास की प्रक्रिया को भी तेज करने की मांग की है। संघर्ष समिति ने शनिवार को ज्योतिर्मठ में मीडिया कर्मियों से वार्ता में कहा कि

लंबे संघर्ष के बाद आपदा प्रभावित ज्योतिर्मठ के ​स्थिरीकरण के लिए 1640 करोड़ रुपये का पैकेज स्वीकृत किया गया है। वर्तमान में जो कार्य चल रहे हैं उनकी डीपीआर को सार्वजनिक किया जाना चाहिए। ताकि यह पता चल सके कि जो काम हो रहा है वह कितना स्थाई, वैज्ञानिक व भविष्य को सुरक्षित रखने वाला है। जल निकासी और सीवेज को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

वर्तमान में 600 करोड़ रुपये में विष्णुप्रयाग, मारवाड़ी, सुनील, नृसिंह मंदिर में काम चल रहा है, इन क्षेत्रों का चयन किस आधार पर किया गया, जबकि अति संवेदनशील क्षेत्रों में सिंहधार, मनोहर बाग, रविग्राम क्षेत्र हैं। हाल के अध्ययनों से पता चला है कि ज्योतिर्मठ के 80 मीटर नीचे कठोर चट्टान है, ऐसे में 10 से 12 मीटर पर की रॉक बोल्टिंग कैसे सुरक्षित रहेगी। प्रशासन को इन सभी शंकाओं को दूर करना चाहिए। इस दौरान ज्योतिर्मठ बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती, समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, सचिव कमल रतूड़ी, केएन डिमरी, दीपक टम्टा, विनोद शाह, दिपचंद्र, संदीप, रितिक राणा के साथ ही कई लोग शामिल रहे।

Latest News

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...
error: Content is protected !!