चमोली। उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर देहरादून और श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ में शैक्षिक सत्र 2021-22 में बालकों के लिए एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, क्रिकेट और जुडो खेलों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए प्रारंभिक चयन बृहस्पतिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून से आई टीम द्वारा लिया गया। ट्रायल में 10 बालकों ने प्रतिभाग किया, जिसमें फुटबॉल में दिव्यांशु उनियाल, जूडो में वंश कठैत और अंशुल पंवार, हॉकी में प्रशांत नेगी, एथलेटिक्स में भारत भूषण और आयुष सिंह फरस्वाण का चयन अंतिम चयन ट्रायल के लिए किया गया। अंतिम चयन ट्रायल महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में 8 से 13 नवंबर तक आयोजित होगा। इस मौके पर खेल कार्यालय गोपेश्वर के विभागीय प्रशिक्षक रश्मि बिष्ट, कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षक रमेश पंखोली, अजीत रावत, वरिष्ठ प्रशासनिक सहायक वीएस चौधरी, एनएस नेगी, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर से चयन समिति में क्रिकेट प्रशिक्षक विनय सैनी, फुटबॉल प्रशिक्षक प्रकाश भट्ट, हॉकी प्रशिक्षक सुरेश बोंठियाल, बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुंवर और ग्राउंड स्टाफ रमेश पंवार, अनिल खंडूरी व प्रकाश ने ट्रायल कार्यक्रम संपन्न करवाया।
स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के लिए हुआ चमोली से इन बच्चों का चयन–
by laxmi Purohit | Oct 21, 2021 | खेल, चमोली | 0 comments

Latest News
सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...
ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...
उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...
जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...
उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...
मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनिधि-- पोखरी...
हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...
रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...
खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिलाधिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
