ठेकेदारों ने एएमए को कार्यालय से बाहर खदेड़ा, कार्यालय में की तालाबंदी, जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिया आश्वासन- –

by | Jul 17, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

गोपेश्वर। तीन साल पूर्व जगह-जगह किए विकास कार्यों के भुगतान की मांग को लेकर जिला पंचायत के ठेकेदारों ने जिला पंचायत के कार्यालयों में तालाबंदी गई। उन्होंने शीघ्र भुगतान की मांग उठाई। कहा कि कई ठेकेदारों को रनिंग पेमेंट भी हो चुकी है, लेकिन फाइनल पेमेंट के लिए कई बार जिला पंचायत के चक्कर लगा चुके हैं। उन्होंने एएमए कार्यालय में प्रदर्शन भी किया। 

शनिवार को पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे समस्त ठेकेदार जिला पंचायत में पहुंचे। उन्होंने एएमए से वार्ता की। वार्ता से वे संतुष्ट नहीं हुए। एएमए अरुण चंद्र ने कहा कि वे अभी जिले में नए आए हैं। यह मामाल तीन साल पुराना है। लिहाजा मामले को निदेशालय को भेज दिया गया है। ठेकेदार एएमए के आश्वासन से असंतुष्ट हो गए और उनके कार्यालय से बाहर आ गए तथा जिला पंचायत के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उन्होंने कार्यालयों में ताले लगाने के बाद परिसर में धरना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने ठेकेदारों को शीघ्र भुगतान कर दिए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मामला उनके सदन का नहीं है। यह तीन साल पुराना मामला है। ये विकास कार्य तब आवंटित किए गए, जब जिला निधि में धनराशि उपलब्ध नहीं थी, जिस कारण जिला पंचायत के मौजूदा बजट से इसका भुगतान बिना अनुमति के नहीं किया जा सकता है। इस संबंध में निदेशालय से पत्राचार किया गया है। यदि निदेशालय स्तर से किए गए कार्यों का भुगतान इसी बजट से करने के निर्देश प्राप्त हुए तो सदन के अनुमोदन के बाद ठेकेदारों को बकाया धनराशि का भुगतान कर दिया जाएगा।  इस मौके पर त्रिलोक सिंह राणा, मनोजपाल सिंह, रणजीत सिंह भंडारी, रणजीत सिंह, हरिकृष्ण पांडे, दलवीर सिंह, प्रकाश नौटियाल, श्याम राम, यशपाल लाल, कलीराम, राजेश प्रसाद, चंद्र सिंह के अलावा कई लोग उपस्थित थे।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!