दुखद: केदारनाथ पैदल मार्ग पर खच्चर की लात से चालक घायल, हायर सेंटर रेफर–

by | Apr 27, 2026 | दुर्घटना, रूद्रप्रयाग | 0 comments

आपदा मित्र की टीम ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, ​स्थिति गंभीर–

गौरीकुंड, 27 अप्रैल 2026: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर खच्चर ने संचालक पर लात मार ली। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। मेडिकल रिलीफ पोस्ट भीमबली में प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना देर शाम की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, केदारनाथ मार्ग पर तीर्थयात्रियों को ले जाने के लिए घोड़े-खच्चरों की निरंतर आवाजाही हो गई थी।

इसी दौरान भीमबली के पास एक खच्चर ने संचालक नागनाथ पोखरी निवासी प्रदीप, उम्र 34 साल, पर लात का प्रहार किया, जिससे प्रदीप मौके पर ही जमीन पर गिर गया। इसकी सूचना मिलने ही डीडीआरएफ, वाईएमएफ और आपदा मित्र टीम मौके पर पहुंची

और प्रदीप को उपचार के लिए एमआरपी भीमबली पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे स्ट्रेक्चर से गौरीकुंड लाया गया। यहां से एंबुलेंस से उसे सोनप्रयाग लाया गया। प्रदीप का अभी उपचार चल रहा है।

Latest News

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...

चमोली: नंदानगर में बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू–

पिछले लंबे समय से बदहाल ​स्थिति में थी नगर की आंतरिक सड़क, अब मिलेगी राहत-- नंदानगर, 02 जुलाई 2026:...

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...
error: Content is protected !!