आस्था: बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे सूफी गायक कैलाश खैर–

by | Apr 29, 2026 | चमोली, चारधाम | 0 comments

मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ ​खिंचवाई फोटो–

बदरीनाथ। प्रसिद्ध सूफी भजन गायक कैलाश खेर ने बुधवार को दोपहर में भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये तथा विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कैलाश खैर के बदरीनाथ पहुंचने पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति बदरीनाथ धाम के प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान ने कैलाश खेर का स्वागत किया। उन्होंने सूफी गायक को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया।

कैलाश खेर ने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना में भाग लेते हुए देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम आकर उन्हें आध्यात्मिक शांति और ऊर्जा का अनुभव हुआ उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की।

इस दौरान मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, वाणी विलास डिमरी, प्रोटोकॉल अधिकारी प्रमोद नौटियाल, अवर अभियंता गिरीश रावत,संदीप कप्रवाण और वैभव उनियाल, विकास सनवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में कैलाश खेर को करीब से देखने की उत्सुकता बनी रही।

Latest News

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...

चमोली: जैठ पूजे परंपरा के तहत बामणी गांव पहुंचे श्री कुबेर जी, नंदा व उर्वशी माता मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना–

बदरीनाथ धाम में रहा उत्साह, आस्था का माहौल, श्रद्धालुओं ने भजनों की दी शानदार प्रस्तुतियां-- श्री...

चमोली: जंगल जा रही महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

कुंडबगड़ गांव के पास हुई घटना, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर-- नंदानगर, 11 जून 2026: नंदानगर...

चमोली: विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में लापता पर्यटक की तलाश में जुटी वन विभाग व पुलिस टीम–

फूलों की घाटी में जाने के बाद से गायब है फरीदाबाद का पर्यटक-- ज्योतिर्मठ, 11 जून 2026: विश्व...

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...
error: Content is protected !!