चमोली: नाबालिग का प्रसव अपने नाम से कराने और नवजात को नदी में फेंकने के आरोप में महिला बरी–

by | May 1, 2026 | चमोली, न्यायालय | 0 comments

विशेष सत्र न्यायाधीश विंध्याचल सिंह की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में किया पूनम को दोषमुक्त–

गोपेश्वर। विशेष सत्र न्यायाधीश विंध्याचल सिंह की अदालत ने वर्ष 2023 के चर्चित मामले में अहम फैसला सुनाते हुए आरोपी विवाहित महिला पूनम को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया। महिला पर आरोप था कि उसने एक नाबालिग पीड़िता का प्रसव अपने नाम से कराया और जन्मे नवजात को मारकर पिंडर नदी में फेंक दिया था।

मामला नंदानगर थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। पीड़िता के भाई ने 15 अक्टूबर 2023 को थाना नंदानगर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी 15 वर्षीय बहन, जो उस समय कक्षा 11 की छात्रा थी, के साथ गांव निवासी बलवीर लाल ने कई बार दुष्कर्म किया। आरोप के अनुसार, मार्च 2023 में जब पीड़िता जंगल में गाय चराने जाती थी, उसी दौरान अ​भियुक्त ने उसके साथ यह कृत्य किया।

तहरीर में यह भी कहा गया था कि घटना का पता चलने पर बलवीर लाल की विवाहित पुत्री पूनम पीड़िता को श्रीनगर अस्पताल ले गई, जहां उसने अपना नाम दर्ज कराकर नाबालिग का प्रसव कराया। प्रसव के दौरान पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद पूनम पीड़िता और नवजात को कर्णप्रयाग स्थित अपने कमरे में ले गई।

आरोप था कि पूनम ने पीड़िता को दो दिन अपने पास रखने के बाद यह कहकर घर भेज दिया कि वह बच्चे की देखभाल करेगी, अन्यथा गांव में बदनामी होगी। पीड़िता घर लौट गई, लेकिन दो दिन बाद पूनम ने फोन कर बताया कि बच्चा मर गया है और उसने शव को पिंडर नदी में फेंक दिया है।

मामले में नंदानगर पुलिस ने जांच के बाद पूनम को गिरफ्तार कर जेल भेजा और न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। सुनवाई के दौरान पीड़िता के बयान भी अदालत में दर्ज किए गए। हालांकि, न्यायालय ने पाया कि मामले में पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध नहीं हैं और गवाहों के बयानों में विरोधाभास है। इन्हीं आधारों पर अदालत ने आरोपी पूनम को दोषमुक्त करार दिया। आरोपी पूनम की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यप्रकाश सती ने पैरवी की।

Latest News

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...
error: Content is protected !!