चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

by | May 3, 2026 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल–

गोपेश्वर। राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक और अक्षत नाट्य संस्था के अध्यक्ष कमल किशोर डिमरी के सेवानिवृत्त कार्यक्रम को भव्य तरीके से आयोजित किया गया। नगर के एक हॉल में आयोजित कार्यक्रम में ​शिक्षक, ​शि​क्षिकाओं के के साथ ही जनपद के गणमान्य लोग भी शामिल हुए। इस दौरान अक्षत नाट्य संस्था के कलाकारों ने पहाड़ की सांस्कृतिक विरासत के तहत लोक गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी।

कार्यक्रम में राज्य आंदालनकारी जगत किशोर गैरोला ने राज्य आंदोलन में अक्षत नाट्य संस्था के कलाकारों की भागेदारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रामपुर तिराहा पर प्रदर्शन के दौरान संस्था अध्यक्ष कमल किशोर डिमरी के पांव पर गाेली लगी। उन्होंने आंदोलन के बारे में बताया।

संस्था के अध्यक्ष विजय वशिष्ठ ने कहा कि कमल किशोर डिमरी ने ​शिक्षक रहते नौनिहालों के भविष्य को संवारा और अक्षत नाट्य संस्था में रहते समाज को नई दिशा देने के साथ ही उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति को सहेजने का काम किया। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन में अक्षत संस्था के कलाकारों ने गीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को जागरुक करने का काम किया। कहा कि उत्तराखंड राज्य के विकास के लिए सभी को आगे आने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध चित्रकार व संस्था के संरक्षक सुरेश वर्मा, ओपी पुरोहित, ओम प्रकाश नेगी, अंकुर वर्मा, ​शिक्षकभाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, महामंत्री विनोद कनवासी, जिला भेषज संघ के पूर्व अध्यक्ष सतेंद्र असवाल, प्रधान संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, शिक्षक अनूप खंडूरी, उप प्रधानाचार्य शशि देवली, अजय कप्रवाण बंड विकास संगठन के संरक्षक अतुल शाह, शंभू प्रसाद सती, हरीश पुरोहित, ऊषा रावत, हरीश भट्ट के साथ ही कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Latest News

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...

“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ चमोली में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वांअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–

गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, 83 वर्षीय पूर्व सैनिक को किया...

चमोली: चारधाम यात्रा में दवा आपूर्ति रहेगी सुचारु, औष​धि निरीक्षण हार्दिक भट्ट ने दिए मेडिकल स्टोरों को सख्त निर्देश–

यात्रियों के लिए 24 घंटे जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रखने, नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री पर निगरानी बढ़ाने...

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...
error: Content is protected !!