चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

by | May 9, 2026 | चमोली, राजनीति | 0 comments

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान–

गोपेश्वर, 09 मई 2026: कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस का सभी स्तरों पर संगठनात्मक विस्तार जल्द होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए सक्रिय तौर पर काम करने वालों को संगठन में तरजीह दी जाएगी।

जिला मुख्यालय गोपेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स देते हुए उन्होंने कहा कि संगठन के बल पर ही विधानसभा चुनाव को फतह किया जाएगा। कहा कि प्रदेश, जनपद तथा ब्लाॅक स्तर पर जल्द ही कांग्रेस संगठन का विस्तार किया जाएगा। विस्तार में सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को तरजीह दी जाएगी। संगठन को गुटबाजी से दूर रखा जाएगा। महिलाओं को खासा प्रतिनिधित्व भी प्रदान किया जाएगा।

शैलजा ने कहा कि संगठन के जरिए ही चुनाव को फतह किया जा सकता है। इसके चलते अब कांग्रेस का संगठन को सुदृढ़ करने पर खासा फोकस रहेगा। कहा कि संगठन विस्तार में विलंब की शिकायतों को देखते हुए जल्द ही सभी स्तरों पर विस्तार करने की कवायद की जाएगी।

उन्होंने कहा कि संगठन में महिलाओं को खास प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। उन्होंने अनुभवी तथा नए चेहरों को भी संगठन में तरजीह देने की बात कही। कहा कि कार्यकर्ताओं को अधिकाधिक लोगों को संगठन से जोड़ने की पहल की जाएगी। बूथ लेबल तक संगठन को मजबूत किया जाएगा। इसमें व्यक्ति विशेष के बजाय काम करने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। कहा कि पार्टी की रीढ़ कांग्रेस कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं के बल पर ही चुनाव जीता जा सकता है। इसलिए इसमें गुटीय वर्चस्व की आंच नहीं दी जाएगी। भाजपा संगठन पर कटाक्ष करते हुए उनका कहना था कि इस पार्टी में अब हिटलरशाही चल रही है।

कांग्रेस में लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अनुपालन किया जाता है। इसलिए अब कार्यकर्ताओं को मायूस होने की जरूरत नहीं है। सभी का लक्ष्य कांग्रेस की बेहतरी होना चाहिए ना कि व्यक्ति विशेष की। अब महत्वकांक्षा के बल पर स्वार्थी लोगों को पार्टी में जगह नहीं होगी। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत, कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, एआईसीसी के सदस्य व प्रभारी सुरेंद्र शर्मा व मनोज यादव, पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत, बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला, थराली के पूर्व विधायक डा. जीत राम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी आदि ने विचार व्यक्त किए।

इस दौरान महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, जोशीमठ की पालिकाध्यक्ष देवेश्वरी शाह, गौचर के पालिकाध्यक्ष संदीप नेगी, थराली नगर पंचायत की अध्यक्ष सुनीता रावत, प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, जिला प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सूर्य पुरोहित, नगराध्यक्ष धीरेंद्र गरोडिया, ब्लाॅक अध्यक्ष शैलेंद्र, जिला पंचायत सदस्य जयप्रकाश पंवार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह बिष्ट समेत तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन संदीप झिंक्वाण ने किया।

Latest News

कार्रवाई: नशे में वाहन चलाना पड़ा अगस्त्यमुनि के युवा को भारी–

बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...

चमोली: पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि–

पुलिस लाइन में पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का रखा मौन-- गोपेश्वर। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर...

चमोली: दुर्गम गांवों में नुक्कड़ नाटकों से सरकारी योजनाओं की अलख–

अक्षत नाट्य संस्था के कलाकार लोकगीतों और नाटकों के जरिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक-- गोपेश्वर/देवाल।...

जय बदरीविशाल: 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे बदरीनाथ मंदिर के कपाट–

विजयदशमी पर घोषित हुई कपाट बंद होने की तिथि, 12 नवंबर से शुरू होंगी पंच पूजाएं-- बदरीनाथ। विजयदशमी...

आस्था: 251 साल बाद नौ माह की बन्याथ यात्रा पर निकलीं मां चंडिका–

शरदोत्सव मेला मंच पर पहुंची देवी की यात्रा, भक्तों को दिया आशीर्वाद पोखरी (चमोली)। चमेठी गांव की मां...

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...
error: Content is protected !!