चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

by | May 12, 2026 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प–

गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल गोपेश्वर में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल प्रशासन और नर्सिंग स्टाफ ने केक काटकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं तथा मरीजों की सेवा को सर्वोपरि रखने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में नर्सिंग कर्मियों के योगदान को सराहा गया और उन्हें स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला बताया गया।

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस आधुनिक नर्सिंग की जनक मानी जाने वाली फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती पर मनाया जाता है। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में नर्सिंग स्टाफ ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद केक काटकर सभी ने मरीजों के प्रति संवेदनशीलता, समर्पण और सेवा भाव के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएमएस डॉ. अनुराग धनिक ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ होता है। उन्होंने कहा कि फ्लोरेंस नाइटिंगेल ने जिस सेवा, अनुशासन और मानवता की भावना के साथ नर्सिंग कार्य को नई पहचान दी, वह आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सभी नर्सिंग अधिकारियों से मरीजों के प्रति सहानुभूति और सेवा भाव बनाए रखने की अपील की।

इस अवसर पर ईएनटी सर्जन डॉ. दिग्विजय, मैट्रन प्रेमा कुमारी, आई सर्जन स्वामी शर्मा, नर्सिंग अधिकारी विमला, रमेश कुमार, दीपा शाह, एल्वीना, बबीता, जया, दीपा नेगी, शशि नेगी सहित बड़ी संख्या में नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा।

Latest News

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...
error: Content is protected !!