चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

by | May 13, 2026 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल–

गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे कुहेड़ के पास एक ट्रक और यात्रियाें को बदरीनाथ धाम ले जा रही बस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनाें के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में पांच तीर्थयात्रियों को चोटें आई हैं। जिनमें से चार को एंबुलेंस से उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग और एक घायल को जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद हाईवे के दोनों ओर से करीब तीन घंटे का जाम लग गया। इससे तीर्थयात्रियों का यात्रा शेड्यूल भी बिगड़ गया।

कुहेड़ बाजार के पास हाईवे पर एक तीखा मोड़ है। यहां पर तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ की यात्रा पर ले जा रही बस की विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से जोरदार ​भिडंत हो गई। वाहनों की टक्कर होने पर तीर्थयात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

बस में पांच यात्री घायल हुए हैं, जबकि अन्य को हल्की चोटें आई हैं। इधर, जोशीमठ में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेलवे बिल्डिंग के पास सुबह तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े दो वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कार उछलकर सड़क से नीचे जा गिरी, जबकि दूसरे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

गनीमत रही की कार में सवार यात्रियों को ज्यादा चोटें नहीं आई। मामूली खरोंच आने पर अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। कोतवाली निरीक्षक देवेंद्र रावत ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है।

Latest News

कार्रवाई: नशे में वाहन चलाना पड़ा अगस्त्यमुनि के युवा को भारी–

बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...

चमोली: पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि–

पुलिस लाइन में पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का रखा मौन-- गोपेश्वर। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर...

चमोली: दुर्गम गांवों में नुक्कड़ नाटकों से सरकारी योजनाओं की अलख–

अक्षत नाट्य संस्था के कलाकार लोकगीतों और नाटकों के जरिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक-- गोपेश्वर/देवाल।...

जय बदरीविशाल: 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे बदरीनाथ मंदिर के कपाट–

विजयदशमी पर घोषित हुई कपाट बंद होने की तिथि, 12 नवंबर से शुरू होंगी पंच पूजाएं-- बदरीनाथ। विजयदशमी...

आस्था: 251 साल बाद नौ माह की बन्याथ यात्रा पर निकलीं मां चंडिका–

शरदोत्सव मेला मंच पर पहुंची देवी की यात्रा, भक्तों को दिया आशीर्वाद पोखरी (चमोली)। चमेठी गांव की मां...

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...
error: Content is protected !!