चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

by | May 13, 2026 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल–

गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे कुहेड़ के पास एक ट्रक और यात्रियाें को बदरीनाथ धाम ले जा रही बस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनाें के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में पांच तीर्थयात्रियों को चोटें आई हैं। जिनमें से चार को एंबुलेंस से उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग और एक घायल को जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद हाईवे के दोनों ओर से करीब तीन घंटे का जाम लग गया। इससे तीर्थयात्रियों का यात्रा शेड्यूल भी बिगड़ गया।

कुहेड़ बाजार के पास हाईवे पर एक तीखा मोड़ है। यहां पर तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ की यात्रा पर ले जा रही बस की विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से जोरदार ​भिडंत हो गई। वाहनों की टक्कर होने पर तीर्थयात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

बस में पांच यात्री घायल हुए हैं, जबकि अन्य को हल्की चोटें आई हैं। इधर, जोशीमठ में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेलवे बिल्डिंग के पास सुबह तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े दो वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कार उछलकर सड़क से नीचे जा गिरी, जबकि दूसरे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

गनीमत रही की कार में सवार यात्रियों को ज्यादा चोटें नहीं आई। मामूली खरोंच आने पर अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। कोतवाली निरीक्षक देवेंद्र रावत ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है।

Latest News

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...
error: Content is protected !!