कूड़ा प्रबंधन: लागू हुआ नया ठोस अप​शिष्ट प्रबंधन नियम, अब चार श्रे​णियों में देना होगा कचरा–

by | May 14, 2026 | ब्रेकिंग, रूद्रप्रयाग | 0 comments

अलग-अलग श्रे​णियों में नगर पालिका के कूड़ा वाहन और मोहल्ला स्वच्छता समिति को देेना होगा कूड़ा–

रुद्रप्रयाग, 14 मई 2026: स्वच्छ एवं सुंदर शहर के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 1 अप्रैल 2026 से नया ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 प्रभावी हो गया है। इसके तहत अब प्रत्येक नागरिक को अपने घरों से निकलने वाले कचरे को चार अलग-अलग श्रेणियों में पृथक कर नगर पालिका के कूड़ा वाहन अथवा मोहल्ला स्वच्छता समिति को देना होगा।

नए नियम के अनुसार कचरे को गीला कचरा, सूखा कचरा,सैनिटरी कचरा ,खतरनाक कचरा (पेंट, बल्ब, दवाइयां आदि को अलग-अलग रखना अनिवार्य किया गया है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे कचरा पृथक्करण की आदत अपनाकर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

नगर पालिका द्वारा किसी भी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-2930 जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त नागरिक 8791041698 नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से भी अपनी समस्या अथवा सुझाव साझा कर सकते हैं।

इसके साथ ही नागरिकों से स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत अपना सिटीजन फीटबेक देने की भी अपील की गई है। नागरिक https://cf.sbmurban.org/⁠� वेबसाइट पर जाकर अथवा क्यूआर कोड स्कैन कर अपने क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था के संबंध में अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कर सकते हैं।

Latest News

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...
error: Content is protected !!